Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • ‘मानसरोवर पर चीन का कब्जा, जो…’, शिवपाल यादव का सरकार पर हमला

‘मानसरोवर पर चीन का कब्जा, जो…’, शिवपाल यादव का सरकार पर हमला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र द्वारा लिखी गई भारत की नेपाल को पाती (भारत ले नेपाल लाई पाती) का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की आत्मा एक है। दोनों देशों के आराध्य तथा आदर्श एक हैं। शिवपाल ने कहा कि […]

(शिवपाल यादव)
inkhbar News
  • Last Updated: February 12, 2024 10:13:22 IST

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र द्वारा लिखी गई भारत की नेपाल को पाती (भारत ले नेपाल लाई पाती) का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की आत्मा एक है। दोनों देशों के आराध्य तथा आदर्श एक हैं। शिवपाल ने कहा कि कैलाश मानसरोवर पर चीन का कब्जा है जो हमको बर्दास्त नहीं है।

क्या बोले शिवपाल?

शिवपाल यादव ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की भारत में वापसी के लिए प्रबल और प्रतिबद्ध नागरिक अभियान चलाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी कैलाश मानसरोवर का निर्बाध दर्शन चाहते हैं, चीन में ये दोनों पवित्र स्थल उपेक्षित हैं। इस दौरान बौद्धिक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि एशियाई देशों के नागरिकों और जन संगठनों में यूरोप की तरह ही आपसी संवाद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा का दर्जा और भारत को सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता दिलवाने में हम सभी विफल रहे हैं।

अखिलेश का सरकार पर हमला

इससे पहले यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने ये दावा करके भगवान राम का अपमान किया है कि वो राम को अयोध्या में मंदिर में लेकर आई, जबकि हिंदू भगवान हमेशा लोगों के दिलों में रहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जब भगवान राम दिल में बसते हैं, तो नाम लेने की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि राम पहले भी थे।