Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Farmers Protest: दिल्ली कूच पर अड़े किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर अड़े किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली। शंभू बॉर्डर पर पहले कुछ नौजवानो ने बैरिकेडिंग तोड़नी शुरू की उसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। बता दें कि हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग हटाने के लिए मना किया था। उसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पुलिस लगातार अनाउंस कर रही थी कि आप आगे मत जाओ। इसके […]

farmer protest
inkhbar News
  • Last Updated: February 13, 2024 12:24:33 IST

नई दिल्ली। शंभू बॉर्डर पर पहले कुछ नौजवानो ने बैरिकेडिंग तोड़नी शुरू की उसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। बता दें कि हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग हटाने के लिए मना किया था। उसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पुलिस लगातार अनाउंस कर रही थी कि आप आगे मत जाओ। इसके बाद से वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए हैं।

दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली पुलिस की तैनाती

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए न केवल दिल्ली के बॉर्डर सील किए गए हैं। दिल्ली के तमाम छोटे रेलवे स्टेशन और बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस ने तमाम रेलवे स्टेशनों पर बैरिकेट लगाकर यात्रियों से आने की वजह पूछ रही है। दिल्ली के तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर भी भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

क्या बोले CJI?

किसान आंदोलन को कारण आवाजाही में हो रही दिक्कत का मामला सुप्रीम कोर्ट में आया, मुख्य न्यायाधीश ने इसका संज्ञान लिया है। चीउफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा अगर किसी भी वकील को आवाजाही की वजह से दिक्कत हो रही है हम उस हिसाब से समय में बदलाव करेंगे।