Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Benefits of Kinnow: सेहत के लिए बड़े काम का है किन्नू , जानें इसे खाने के 5 बड़े फायदे

Benefits of Kinnow: सेहत के लिए बड़े काम का है किन्नू , जानें इसे खाने के 5 बड़े फायदे

नई दिल्ली। वैसे तो हमें हमेशा अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए और बदलते मौसम में तो बिल्कुल भी लापरवाही नहीं दिखानी चाहिए। बॉडी की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए डाइट में कुछ खास फल और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसे ही फलों में एक है किन्नू। अक्सर लोग संतरे और किन्नू(Benefits […]

Benefits of Kinnow
inkhbar News
  • Last Updated: February 13, 2024 20:57:27 IST

नई दिल्ली। वैसे तो हमें हमेशा अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए और बदलते मौसम में तो बिल्कुल भी लापरवाही नहीं दिखानी चाहिए। बॉडी की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए डाइट में कुछ खास फल और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसे ही फलों में एक है किन्नू। अक्सर लोग संतरे और किन्नू(Benefits of Kinnow) में कन्फ्यूज हो जाते हैं और इसे एक ही समझते हैं। लेकिन किन्नू संतरे से सस्ता होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदे के बारे में।

कंट्रोल में रखे कोलेस्ट्रॉल

अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो किन्नू(Benefits of Kinnow) खाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में काफी कारगर है। साथ ही इसका रोजाना सेवन करने से आप दिल की बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं।

हड्डियां रखे मजबूत

आप अपनी डाइट में किन्नू को शामिल कर सकते हैं, इससे आप अपनी बोन हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

बढ़ाए हीमोग्लोबिन का लेवल

अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो किन्नू खाना काफी फायदेमंद रहता है। ये आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है। आप चाहें तो इसका जूस भी पी सकते हैं या फ्रूट चाट में भी इसे एड करके खा सकते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

विटीमिन सी से भरपूर किन्नू आपकी इम्यूनिटी को तेजी से बूस्ट करता है। इसके सेवन से वायरल फीवर, खांसी-जुकाम आदि में भी फायदा पहुंचा सकता है।

डाइजेशन बनाए बेहतर

किन्नू का सेवन करने से आपका डायजेशन सिस्टम सही होता है। साथ ही पेट में बनने वाली गैस, अफारा और खट्टी डकार से भी राहत मिलती है। वहीं मौसम बदलने पर कई लोग बदहजमी की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी ये एक बढ़िया ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें- ये कैंसर ले रहा है सबसे ज्यादा महिलाओं की जान