Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • BJP Candidates List: बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, इन नेताओं को मिला टिकट

BJP Candidates List: बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, इन नेताओं को मिला टिकट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार (14 फरवरी) को राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम हैं। बता दें कि बीजेपी ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रत्याशी बनाया है, वहीं मध्य प्रदेश से माया नरोलिया और एल मुरुगन को टिकट दिया गया […]

BJP Candidates List
inkhbar News
  • Last Updated: February 14, 2024 12:15:12 IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार (14 फरवरी) को राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम हैं। बता दें कि बीजेपी ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रत्याशी बनाया है, वहीं मध्य प्रदेश से माया नरोलिया और एल मुरुगन को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश से दो अन्य उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है, जिनमें बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराज का नाम शामिल है।

पहली सूची की थी जारी

इससे पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पार्टी मुख्यालय की तरफ से जारी सूची के अनुसार बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर मतदान

देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जाने वाला राज्य- उत्तर प्रदेश है। इस राज्य की सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवारों में दो महिलाओं को तरजीह दी गई है। यूपी की राज्यसभा सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का निर्णय करते हुए भाजपा ने साधना सिंह और डॉ संगीता बलवंत पर भरोसा जताया।

बिहार और छत्तीसगढ़ से इन नेताओं को मौका

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बिहार से डॉ धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव 2024 में अपनी भाग्य आजमा रहे हैं। कुल 14 उम्मीदवारों की इस सूची में छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जा रहा है।

उत्तराखंड, कर्नाटक और हरियाणा से कौन बने उम्मीदवार

हरियाणा की राज्यसभा सीट से सुभाष बराला, जबकि कर्नाटक की सीट से नारायणा कृष्णासा भांडगे भाजपा उम्मीदवरा होंगे। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी चुना गया है। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने सामिक भट्टाचार्य को अवसर दिया है।