Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Bharat Jodo Nyay Yatra: पल्लवी पटेल ने लिया बड़ा फैसला, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में होंगी शामिल

Bharat Jodo Nyay Yatra: पल्लवी पटेल ने लिया बड़ा फैसला, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में होंगी शामिल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से नाराज सपा विधायक पल्लवी पटेल ने बड़ा फैसला लिया है. वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उनके साथ नजर आएंगी. वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। आपको बता दें कि वाराणसी और चंदौली लोकसभा […]

pallavi patel
inkhbar News
  • Last Updated: February 15, 2024 18:41:05 IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से नाराज सपा विधायक पल्लवी पटेल ने बड़ा फैसला लिया है. वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उनके साथ नजर आएंगी. वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

आपको बता दें कि वाराणसी और चंदौली लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के साथ पल्लवी पटेल भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रहेंगी. बताया जा रहा है कि वाराणसी के गोदौलिया से पल्लवी पटेल भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगे बढ़ेगी. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोदौलिया पर आम जनता को संबोधित भी करेंगे, यहां पल्लवी पटेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ दिखाई देंगी।

समाजवादी पार्टी से नाराज हैं पल्लवी पटेल

पल्लवी पटेल का राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना इसलिए खास हो जाता है, क्योंकि राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर वो अखिलेश यादव से बेहद नाराज है. वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से आलोक रंजन और अभिनेत्री जया बच्चन को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने पीडीए के साथ धोखा बताया।

पल्लवी पटेल ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए की बात करती है और उनके साथ धोखा भी कर रही है. गरीबों और दलितों का वोट लेकर उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है. इस धोखे में वो शामिल नहीं होंगी. पल्लवी पटेल ने साफ तौर पर कह दिया कि वो सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं करेंगी, उनकी सदस्यता भले ही क्यों न चली जाए।

Electoral Bonds पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने मांगा पीएम मोदी का इस्तीफा