Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पीएम मोदी के साथ किया था लंच, अब BSP छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडे

पीएम मोदी के साथ किया था लंच, अब BSP छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर सीट से लोकसभा सांसद रितेश पांडे ने रविवार (25 फरवरी) को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। हाल ही में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संसद की कैंटीन में लंच करते हुए नजर आए थे। रितेश पांडे आज ही भाजपा में […]

Ritesh Pandey
inkhbar News
  • Last Updated: February 25, 2024 13:25:06 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर सीट से लोकसभा सांसद रितेश पांडे ने रविवार (25 फरवरी) को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। हाल ही में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संसद की कैंटीन में लंच करते हुए नजर आए थे। रितेश पांडे आज ही भाजपा में शामिल हुए हैं। दोपहर 12 बजे उन्होंने बीजेपी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका लगा है।

क्या बोले रितेश पांडे?

रितेश पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी दी। इसमें उन्होंने लोकसभा तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीएसपी का प्रतिनिधित्व करने के लिए मायावती और पार्टी नेताओं को धन्यवाद कहा है। उन्होंने मार्गदर्शन तथा सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि 9 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी के साथ लंच के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा भी की थी।