Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Lok Sabha Election: ओम प्रकाश राजभर के बेटे इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, एसबीएसपी ने किया ऐलान

Lok Sabha Election: ओम प्रकाश राजभर के बेटे इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, एसबीएसपी ने किया ऐलान

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है. यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और सुभासपा को एनडीए ने 1 टिकट दिया है. वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. सुभासपा प्रमुख […]

Arvind Rajbhar
inkhbar News
  • Last Updated: March 7, 2024 19:02:33 IST

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है. यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और सुभासपा को एनडीए ने 1 टिकट दिया है. वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बड़े बेटे अरविंद राजभर घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बताया कि एनडीए से एक सीट के लिए बात बनी है. वहीं अरविंद राजभर घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अरुण राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अबकी बार एनडीए गठबंधन 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में आगे लिखा कि 70-घोसी से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए जाने पर अरविंद राजभर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपको बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर चंद रोज पहले योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं. विधानसभा चुनाव 2022 में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के छोटे बेटे अरुण राजभर शिवपुर सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर ने उन्हें हरा दिया था. हालांकि अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. अब देखना यह होगा है कि अरविंद राजभर क्या घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर मैदान मार लेते हैं या नहीं. फिलहाल इस सीट पर बसपा का कब्जा है।

Health Care: रात को मीठा खाने की आदत बन सकती है इन गंभीर समस्याओं का कारण