Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Loksabha Election: चुनाव में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा क्या, इस सर्वे में हुआ खुलासा

Loksabha Election: चुनाव में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा क्या, इस सर्वे में हुआ खुलासा

नई दिल्लीः महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार के महिला सश्क्तिकरण योजनाओं के बारे में भी जानकारी शेयर की है। महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को लेकर आईटीवी नेटवर्क द्वारा की गई एक सर्व जारी की गई है। जिसमें महिलाओं […]

Loksabha Election: चुनाव में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा क्या, इस सर्वे में हुआ खुलासा
inkhbar News
  • Last Updated: March 8, 2024 22:53:15 IST

नई दिल्लीः महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार के महिला सश्क्तिकरण योजनाओं के बारे में भी जानकारी शेयर की है। महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को लेकर आईटीवी नेटवर्क द्वारा की गई एक सर्व जारी की गई है। जिसमें महिलाओं से जु़ड़े मुद्दें को लेकर लोगों ने अपनी राय रखी है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर

1.सर्वे में पहला सवाल पूछा गया कि क्या भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी आरक्षण एक क्रांतिकारी कदम है?
इसके जवाब में 85.24% ने हां कहा, 12.75% ने ना कहा और 2.01% ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

2.दूसरा सवाल पूछा गया कि क्या राजनीति में एंट्री के लिए महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती क्या मानते हैं?
इसके जवाब में 20.80% ने कहा पति-परिवार से इजाजत लेना, 28.85% लोगों ने कहा समाज का नज़रिया, 35.25% लोगों ने कहा कि पार्टी में सम्मान मिलना। वहीं 6.04 फीसदी लोगों ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह सकते।

3.तीसरा सवाल पूछा गया कि भारतीय राजनीति में मौजूदा दौर की सबसे सशक्त महिला राजनेता आप किसे मानते हैं?
इसके जवाब में 32.09% ने कहा स्मृति ईरानी, 7.38% ने कहा प्रियंका गांधी, 10.40 फीसदी लोगों ने कहा मायावती और 25.16% लोगों ने कहा ममता बनर्जी

4. चौथा सवाल पूछा गया कि चुनावों में महिलाओं से जुड़ा सबसे बड़ा मुद्दा आप क्या मानते हैं?
इस सवाल के जवाब में 53.69% लोगों ने कहा महिला सुरक्षा, 8.05 % लोगों ने कहा तीन तलाक़, 30.87% लोगों ने कहा महिला सशक्तिकरण और 1.69% लोगों ने अपना राय देने से मना कर दिया।

5. पांचवा और आखिरी सवाल पूछा गया कि मोदी की महिलाओं से जुड़ी सबसे बड़ी स्कीम आप किसे मानते हैं?
इसके जवाब में 3.35% लोगों ने कहा लखपति दीदी, 57.04% लोगों ने कहा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ- 57.04%, वहीं उज्जवला योजना 6.37 % लोगों ने कहा। इसके अलावा 6.37 % लोगों ने कहा 26 हफ़्ते की मैटरनिटी लीव और सुकन्या समृद्धि योजना को 15.10 % ने माना। वहीं 11.77% लोगों ने अपना विचार रखने से मना कर दिया।