Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • Ramadan 2024: मेहमानों के लिए इफ्तार की दावत में शामिल करें ये पकवान, सब कहेंगे वाह

Ramadan 2024: मेहमानों के लिए इफ्तार की दावत में शामिल करें ये पकवान, सब कहेंगे वाह

नई दिल्ली। आज से माह-ए-रमजान की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सोमवार को चांद का दीदार करने के बाद लोगों ने मंगलवार (12 मार्च 2024) को अपना पहला रोजा रखा है। मुस्लिम धर्म के लोग रमजान के पाक महीने में अल्लाह की इबादत करने के लिए रोजा रखते हैं। इस दौरान, कुछ भी खाना-पीना […]

Ramadan 2024
inkhbar News
  • Last Updated: March 12, 2024 18:55:29 IST

नई दिल्ली। आज से माह-ए-रमजान की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सोमवार को चांद का दीदार करने के बाद लोगों ने मंगलवार (12 मार्च 2024) को अपना पहला रोजा रखा है। मुस्लिम धर्म के लोग रमजान के पाक महीने में अल्लाह की इबादत करने के लिए रोजा रखते हैं। इस दौरान, कुछ भी खाना-पीना वर्जित होता है।

रमजान के महीने में रोजाना सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है। इसे सहरी कहा जाता है। वहीं दिनभर बिना खाए-पिए रोजा रखने के बाद शाम को नमाज पढ़ी जाती है और इसके बाद खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। ऐसे में जब शाम को रोजा खोलने के बाद खाते हैं, तो उसे इफ्तार कहते हैं। इस दौरान, लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इफ्तार की दावत के लिए घर पर बुलाते हैं और तरह-तरह के पकवान खिलाते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवान के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपनी दावत में शामिल कर सकते हैं।

Inkhabar

फ्रूट चाट

दिन भर रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तारी के समय कुछ हल्का खाना चाहिए। ऐसे में आप चाहें तो फ्रूट चाट बना कर सबको खिला सकती हैं। इसके लिए मौसमी फलों का इस्तेमाल करें। ये बनाने में भी काफी आसान है और पौष्टिक भी।

Inkhabar

कटलेट

अगर आपने मेहमानों को दावत पर बुलाया है तो उन्हें खुश करने के लिए आप आलू के कटलेट बना सकती हैं। कटलेट को बनाना काफी आसान होता है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। आप इसे पहले से भी तैयार करके रख सकती हैं।

Inkhabar

चिकन विंग्स

दावत में अगर आप कुछ नॉनवेज बनाने के बारे में सोच रही हैं तो चिकन विंग्स बनाना एक अच्छा ऑपशन हो सकता है। हर नॉनवेज प्रेमी को चिकन विंग्स बहुत पसंद आते हैं। इसे घर पर आसानी से तैयार भी कर सकती हैं।

Inkhabar

कबाब

दावत में अगर कबाब परोसे जाएं तो अलग ही बात होती है। ऐसे में आप मेहमानों के लिए गलौटी कबाब बना सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं और तुरंत ही मुंह में घुल भी जाते हैं।

Inkhabar

शरबत

अगर आपने अपनी इफ्तार की दावत में शरबत नहीं बनाया तो दावत अधूरी रह जाएगी। इसलिए बेहतर होगा कि अगर आप खस का शबरत या गुलाब का शरबत बनाएं। ये मेहमानों को काफी अच्छा लगेगा और वो पकवान के साथ इसका लुफ्त उठा सकेंगे।

Inkhabar

स्प्रिंग रोल

अगर आपको बाहर का तला-भुना खाना नहीं पसंद तो आप मेहमानों और परिवार के लोगों के लिए घर पर ही बाहर जैसा स्प्रिंग रोल बना सकती हैं। घर बने स्प्रिंग रोल का टेस्ट काफी बढ़िया होता है और ये शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाता।