Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Mamta Banarjee: माथे पर गहरा घाव, धक्का लगने से गिरी थीं सीएम, इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज

Mamta Banarjee: माथे पर गहरा घाव, धक्का लगने से गिरी थीं सीएम, इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गुरुवार शाम चोटिल हो गई थीं। इस बात की जानकारी टीएमसी ने एक्स पर दी थी और लिखा था कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है। इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी की एक तस्वीरे भी सामने आई थी। जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिखाई […]

Mamta Banarjee: माथे पर गहरा घाव, धक्का लगने से गिरी थीं सीएम, इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज
inkhbar News
  • Last Updated: March 15, 2024 09:23:40 IST

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गुरुवार शाम चोटिल हो गई थीं। इस बात की जानकारी टीएमसी ने एक्स पर दी थी और लिखा था कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है। इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी की एक तस्वीरे भी सामने आई थी। जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिखाई दे रहा था। वहीं चोट लगने के बाद सीएम को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया।

टेस्ट भी कराए गए

उनके माथे पर एक कटने जैसे चोट लगी थी। जिसके बाद उनको टांके लगाए गए। इसके अलावा उनकी ड्रेसिंग भी की गई। उनके स्वास्थय जांच के मद्देनजर ईसीजी, ईसीओ और डॉप्लर टेस्ट भी किए गए। सीएम को अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने डॉक्टरों की टीम की निगरानी में घर जाने की बात कही।

2021 में भी हो गई थीं चोटिल

इससे पहले साल 2021 में उनके पैर में गंभीर चोट आई थीं। तब उनका कई दिनों तक इलाज चला था। तब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का माहौल था और सीएम ममता नंदीग्राम में अपने चुनावी अभियान के दौरान शाम को हादसे का शिकार हो गईं थी और उनके पैरों में चोट लग गई थी।