Inkhabar
  • होम
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • UP Anganwadi Recruitment 2024: आंगनबाड़ी में 23 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UP Anganwadi Recruitment 2024: आंगनबाड़ी में 23 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आंगबाड़ी वर्कर्स के 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 13 मार्च 2024 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में इच्छुक और उचित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक साइट upanganwadibharti.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार […]

UP Anganwadi Recruitment 2024
inkhbar News
  • Last Updated: March 15, 2024 20:25:54 IST

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आंगबाड़ी वर्कर्स के 23 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 13 मार्च 2024 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में इच्छुक और उचित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक साइट upanganwadibharti.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते हैं। मोटे तौर पर 1, 2, 3 और 5 अप्रैल इन भर्तियों के लिए जिले के अनुसार अप्लाई करने की अंतिम तारीख हैं।

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आंगनबाड़ी वर्कर्स और आंगनबाड़ी हेल्पर्स के पदों पर भर्ती होगी। जिसमें कुल 23753 पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी। बता दें कि ये वैकेंसी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए हैं। इन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट अलग-अलग जिलों के हिसाब से अलग होगी। इसकी जानकारी जिले के लिंक पर क्लिक करके ली जा सकती है।

आवश्यक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी हो। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो। वहीं अगर बात करें एज लिमिट की तो इन पदों के लिए 18 से 35 साल तक की महिला उम्मीदवार अप्लाई कर सकती हैं। इन पदों पर केवल महिला उम्मीदवारों के ही आवेदन मान्य होंगे।

इसके अलावा पात्रता, पे स्केल, रिजर्वेशन जैसी तमाम अन्य जानकारियों के लिए अपने जिले के लिंक पर क्लिक करें। यहां से आपको अपने एरिया की सटीक जानकारी मिल जाएगी। जो कि जिले के मुताबिक अलग-अलग हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के तहत, इन पदों पर चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होगी। इसमें सेलेक्शन डायरेक्ट रिक्रूटमेंट से होगा। इसके लिए कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी और उसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जिन आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी वो हैं – एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स, एज प्रूफ, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।