Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • 95 साल पहले बना था ये देश लेकिन आज तक नहीं हुआ एक भी बच्चे का जन्म, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

95 साल पहले बना था ये देश लेकिन आज तक नहीं हुआ एक भी बच्चे का जन्म, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। यूं तो आपने दुनिया के कई अजीब देशों और वहां कि परंपराओं के बारे में सुना ही होगा। लेकिन क्या आप मानेंगे कि एक देश ऐसा भी है जहां आज तक एक भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ है। यही नहीं इस देश में एक भी अस्पताल नहीं है, तो क्या आप इस […]

Vatican City Country in Europe
inkhbar News
  • Last Updated: March 18, 2024 21:17:43 IST

नई दिल्ली। यूं तो आपने दुनिया के कई अजीब देशों और वहां कि परंपराओं के बारे में सुना ही होगा। लेकिन क्या आप मानेंगे कि एक देश ऐसा भी है जहां आज तक एक भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ है। यही नहीं इस देश में एक भी अस्पताल नहीं है, तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे? शायद नहीं। लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। इस धरती पर एक ऐसा देश है भी और यहां लोग भी रहते हैं। लेकिन आज तक यहां पर किसी बच्चे के जन्म होने का मामला सामने नहीं आया है।

दरअसल, ये देश दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है। यहां रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म के सभी महान धार्मिक नेता रहते हैं। बता दें कि इस देश की नींव 11 फरवरी 1929 को रखी गई थी और इस देश को बने पूरे 95 साल हो चुके हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अब तक इस देश में किसी भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ है। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है तो चलिए आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।

इसलिए नहीं हुआ एक भी बच्चे का जन्म

दरअसल, वेटिकन सिटी में एक ऐसा कानून है जिसके अनुसार, यहां किसी भी व्यक्ति को स्थायी नागरिकता नहीं मिल सकती है। यहां रह रहे लोग, अपने कार्यकाल तक रहते हैं और लोगों को जब तक रहते हैं तब तक उन्हें यहां रहने के लिए अस्थायी नागरिकता दी जाती है। यही मुख्य कारण है कि वेटिकन सिटी में किसी भी बच्चे को जन्म देने का अधिकार नहीं है। लेकिन अब सवाल ये भी उठता है कि अगर महिलाएं गर्भवती हो गईं हों तो वो कहां जाएंगी? तो बता दें कि अगर यहां किसी महिला की डिलीवरी का समय आता है तो उसे रोम भेज दिया जाता है। ऐसे में जब तक बच्चे की डिलीवरी नहीं हो जाती वो महिला रोम से वापस नहीं आती है।

यहां होते हैं सबसे कम अपराध

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे में अगर किसी को चोट लग जाए या कोई बीमारी हो जाती है तो वो कहां जाता होगा? दरअसल, इन परिस्थितियों में के लिए भी लोगों को रोम जाना पड़ता है। वहीं अगर बात करें इस देश की जनसंख्या कि तो यहां करीब 800-900 लोग रहते हैं। इसी वजह से यहां चोरी और स्नैचिंग कम होती है। ऐसे में इसे दुनिया का सबसे कम अपराध वाला देश कहा जा सकता है।