Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Pulkit-Kriti: शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए कृति-पुलकित, हाथ थामे दिखा कपल

Pulkit-Kriti: शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए कृति-पुलकित, हाथ थामे दिखा कपल

नई दिल्लीः बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 15 मार्च को मानेसर में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।दिल्ली में अपनी शादी की खुशिया मनाने के बाद कृति और पुलकित अब मुंबई लौट आए हैं।अब शादी के पांच दिन […]

Pulkit-Kriti
inkhbar News
  • Last Updated: March 21, 2024 12:24:22 IST

नई दिल्लीः बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 15 मार्च को मानेसर में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।दिल्ली में अपनी शादी की खुशिया मनाने के बाद कृति और पुलकित अब मुंबई लौट आए हैं।अब शादी के पांच दिन बाद इस जोड़े को हवाई अड्डे पर देखा गया।

मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

बुधवार को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए।यह पहली बार है जब इस कपल को शादी के बाद लोगो के बीच में एक साथ देखा गया। इस मौके पर पुलकित ने जहां नीला कुर्ता और सफेद पायजामा पहन रखा था तो वहीं, कृति बेहद खुबसूरत गुलाबी अनारकली ड्रेस मे नजर आई। इस दौरान उन्होने सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, गले में मंगलसूत्र भी पहना था।

ससुराल वालो ने किया एक्ट्रेस का जोरदार स्वागत

कृति को उनके ससुराल के लोग बहुत प्यार करते हैं, इसका सबूत शादी के बाद उनके ससुराल के लोगो द्वारा धमाकेदार गृह प्रवेश पर मिला।शादी के बाद कृति खरबंदा का अपने ससुराल में जोरदार स्वागत हुआ। नई बहू के घर आने की खुशी मे, पुलकित के परिवार वालों ने बैंड बाजो के साथ कृति का गृह प्रवेश करवाया था। जिसके बाद में,कपल को ढोल की थाप पर नाचते हुए भी देखा गया, और वह पल वास्तव में बेहद खुबसूरत था।

कृति की पहली रसोई की झलक

कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहली रसोई की तस्वारे साझा की। जिन तस्वीरो में कृति नट्स से सजाए गए पूरी तरह से पके हुए हलवे के साथ पोज देती नजर आई। जिसके ऊपर उन्होंने लिखा, “मेरी पहली रसोई”।

यह भी पढ़ें –

Delhi: केजरीवाल ने किया फिर हाईकोर्ट का रूख, कहा- गिरफ्तार न करने का भरोसा मिले तो पेश होने को तैयार