Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • इस बार होली पर रिलीज़ होंगी ये जबरदस्त भोजपुरी फिल्में, परिवार के साथ बनाएं मूवी प्लान

इस बार होली पर रिलीज़ होंगी ये जबरदस्त भोजपुरी फिल्में, परिवार के साथ बनाएं मूवी प्लान

नई दिल्ली। देश भर में 25 मार्च को रंगों का त्योहार यानी होली मनाई जाएगी। जिसे लेकर लोग तैयारी में लगे हुए हैं। इस दिन कई लोग होली स्पेशल गाने बजाते हैं। जबकि कई लोग होली खेलने के बाद अपने परिवार के साथ मूवी का प्लान भी बनाते हैं। तो आपको बता दें कि इस […]

This time these amazing Bhojpuri movies will be released on Holi
inkhbar News
  • Last Updated: March 22, 2024 19:42:18 IST

नई दिल्ली। देश भर में 25 मार्च को रंगों का त्योहार यानी होली मनाई जाएगी। जिसे लेकर लोग तैयारी में लगे हुए हैं। इस दिन कई लोग होली स्पेशल गाने बजाते हैं। जबकि कई लोग होली खेलने के बाद अपने परिवार के साथ मूवी का प्लान भी बनाते हैं। तो आपको बता दें कि इस बार भी होली पर कई ऐसी भोजपुरी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका आप अपने परिवार के साथ आनंद ले सकते हैं।

सन ऑफ बिहार

इस बार होली के मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में खेसारीलाल यादव खतरनाक एक्शन स्टंट करते हुए दिखाई देंगे। ‘सन ऑफ बिहार’ की कहानी शिक्षा और न्याय व्यवस्था पर आधारित है। फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य दिखाई देंगी।

फसल

इस बार होली के मौके पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और भोजपुरी की सुपरहॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘फसल’ होने जा रही है। ये फिल्म भी होली के दिन 25 मार्च को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की कहानी निरहुआ और आम्रपाली की पिछली फिल्मों से काफी अलग है। फिल्म समाज के लिए संदेश भी देती है। फिल्म किसानों के जीवन से जुड़ी हुई है।

हिन्दुस्तानी

इसके अलावा होली के मौके पर एक और फिल्म ‘हिन्दुस्तानी’ रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 25 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ये फिल्म बिहार, झारखंड और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ‘हिन्दुस्तानी’ एक देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। इसमें भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू लीड रोल में हैं, जो इससे पहले फिल्म ‘विवाह’, ‘रंगीला’ और ‘मोहब्बत’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।