Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Holi 2024: होली के दिन इतने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने दिया नया अपडेट

Holi 2024: होली के दिन इतने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने दिया नया अपडेट

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो होली के दिन यानी की 25 मार्च को दोपहर 2:30 बजे तक नहीं चलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इस संबंध में जानकारी दी है। डीएमआरसी ने कहा कि होली के त्योहार के दिन यानि 25 मार्च (सोमवार) को रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट […]

Holi 2024
inkhbar News
  • Last Updated: March 24, 2024 09:40:17 IST

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो होली के दिन यानी की 25 मार्च को दोपहर 2:30 बजे तक नहीं चलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इस संबंध में जानकारी दी है। डीएमआरसी ने कहा कि होली के त्योहार के दिन यानि 25 मार्च (सोमवार) को रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी दिल्ली मेट्रो लाइनों पर मेट्रो सेवा दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी।

ये है नई टाइमिंग

DMRC ने बताया कि होली के अवसर पर यानी 25 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं चालू रहेंगी। हालांकि, मेट्रो सेवाएं सोमवार दोपहर 2:30 बजे तक निलंबित रहेंगी और उसके बाद ही उपलब्ध होंगी।

आइटीओ व लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन खुले

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को बंद किए गए आईटीओ और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे फिर से खोल दिए गए। इससे यात्रियों को दोनों स्टेशनों से प्रस्थान करने की सुविधा मिलती है। यात्रियों को राहत मिली. शुक्रवार को आईटीओ सबवे स्टेशन सुबह 8 बजे से पूरे दिन बंद रहा. साथ ही लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को दोपहर करीब 2.45 बजे से बंद कर दिया गया था.

25 मार्च को दो बजे तक बंद रहेंगी बसें

होली (दुलखंडी यानी फूल दिवस) पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवाएं 25 मार्च दोपहर 2:00 बजे तक निलंबित रहेंगी। इसके बाद शाम की पाली में यात्रियों की कमी को देखते हुए सीएनजी व इलेक्ट्रिक डिपो की बसों के कुल एक्टिव फ्लीट की 25 प्रतिशत बसें सड़कों पर उतरेंगी।

डीटीसी अधिकारियों ने बताया कि होली (होलिका दहन) का पर्व दिनांक 24 मार्च 2024 को मनाया जाएगा, इस दिन रविवार होने के कारण सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों की आउट शैडिंग में कोई बदलाव नही किया गया है।उन्होंने बताया कि बस रूट संबंधित या अन्य किसी भी जानकारी के लिए कृपया डीटीसी काल सेंटर में दूरभाष सं0 011-41400400 एवं 1800118181 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

IPL 2024: पंजाब ने दिल्ली को हराकर की शानदार शुरूआत, 4 विकेट से दी मात