Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Crisis in Congress: सांसद रवनीत सिंह ने दिया कांग्रेस को झटका, थामा भाजपा का दामन

Crisis in Congress: सांसद रवनीत सिंह ने दिया कांग्रेस को झटका, थामा भाजपा का दामन

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से कांग्रेस के सिटिंग सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू, राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं और पंजाब की राजनीति में […]

Crisis in Congress: सांसद रवनीत सिंह ने दिया कांग्रेस को झटका, थामा भाजपा का दामन
inkhbar News
  • Last Updated: March 26, 2024 18:35:48 IST

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। लुधियाना से कांग्रेस के सिटिंग सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू, राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं और पंजाब की राजनीति में एक बड़ा नाम हैं।

रवनीत का विपक्षियों पर निशाना     

रवनीत बिट्टू ने बीजेपी में शामिल होने के मौके पर विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने इस गठबंधन को घमंडिया करार देते हुए कहा कि इसका तीन लक्ष्य है। पीएम मोदी को गाली देना, नारी शक्ति का अपमान और देश की संस्कृति का अपमान करना। बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले आनंदपुर साहिब से सांसद थे, फिर लुधियाना से उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। माना जा रहा है कि रवनीत सिंह बिट्टू के भाजपा ज्वाइन करने से पार्टी और मजबूत होगी।