Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, अर्चना पाटिल ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, अर्चना पाटिल ने थामा भाजपा का दामन

मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने 30 मार्च को भाजपा का दामन थाम लिया है. मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में अर्चना पाटिल चाकुरकर भाजपा में शामिल हो गईं. इससे पहले शुक्रवार […]

Archana Patil Chakurkar
inkhbar News
  • Last Updated: March 30, 2024 14:55:59 IST

मुंबई: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने 30 मार्च को भाजपा का दामन थाम लिया है. मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में अर्चना पाटिल चाकुरकर भाजपा में शामिल हो गईं. इससे पहले शुक्रवार को अर्चना पाटिल चाकूरकर ने भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर के देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद से ही उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई थी।

अर्चना पाटिल भाजपा में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने मुंबई में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज बहुत ख़ुशी की बात है कि अर्चना पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया. हमने साल 2019 में प्रस्ताव भी दिया था कि आप चुनाव लड़िए।

पहले से थी भाजपा में शामिल होने की अटकलें

जानकारी के अनुसार अर्चना के भाजपा में शामिल होने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी. राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा है कि कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए अशोक चव्हाण ने उनकी पार्टी में एंट्री को लेकर मध्यस्थता की थी, जिसके बाद अर्चना पाटिल चाकुरकर 30 मार्च को भाजपा में शामिल हो गईं।

Ayushman Card: अगर आप बनवाने वाले है आयुष्मान कार्ड तो करें ये काम वरना रद्द हो सकता है आवेदन