Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election: कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र, इन मुद्दों पर रहेगा जोर

Lok Sabha Election: कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र, इन मुद्दों पर रहेगा जोर

नई दिल्ली। Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी आज यानी शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए आज सुबह 11.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। बता दें कि घोषणापत्र लॉन्च के तुरंत बाद, कांग्रेस […]

Congress first list
inkhbar News
  • Last Updated: April 5, 2024 07:09:04 IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी आज यानी शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए आज सुबह 11.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। बता दें कि घोषणापत्र लॉन्च के तुरंत बाद, कांग्रेस पार्टी 6 अप्रैल को जयपुर और हैदराबाद में बड़ी जनसभा आयोजित करेगी।

युवाओं के लिए वादा

आम चुनावों के लिए लोगों को दी गई गारंटियों को भी कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी। इस बार कांग्रेस चुनावी घोषणापत्र में युवाओं को रोजगार का अधिकार देने का भी वादा कर सकती है।

एमएसपी पर वादा

खबरों के मुताबिक, कांग्रेस अपने घोषणापत्र में देश में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानून तथा सजा का प्रस्ताव करेगी। कांग्रेस सरकारी भर्ती में पारदर्शिता लाने के उपाय भी सुझाएगी। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी और जातिवार जनगणना कराने का वादा कर सकती है।