Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Banke Bihari Temple: बांकेबिहारी मंदिर की भीड़ बनी मौत की वजह, दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान

Banke Bihari Temple: बांकेबिहारी मंदिर की भीड़ बनी मौत की वजह, दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान

लखनऊ: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अव्यवस्था से स्थिति खराब हो गई. गुरुवार को मंदिर में भीड़ में फंसने के बाद दिल्ली के एक 35 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार की सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर में भीड़ थी। नई दिल्ली के रमेश नगर थाना क्षेत्र […]

Banke Bihari Temple
inkhbar News
  • Last Updated: April 5, 2024 10:33:11 IST

लखनऊ: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अव्यवस्था से स्थिति खराब हो गई. गुरुवार को मंदिर में भीड़ में फंसने के बाद दिल्ली के एक 35 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार की सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर में भीड़ थी। नई दिल्ली के रमेश नगर थाना क्षेत्र के कीर्ति नगर निवासी करन कपूर भीड़ में फंस गए। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने मदद मांगी.

भीड़ से निकाला गया बाहर

मंदिर में मौजूद सुरक्षा गार्ड और पुलिस अधिकारियों ने करन को मंदिर से बाहर निकाला। इस दौरान वह बेहोश हो गया. पुलिसकर्मी उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर तन्वी दुआ ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. वह सुबह ड्राइवर महेंद्र कुमार सिंह के साथ कार से वृंदावन दर्शन करने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर आनंद शाही के मुताबिक करन कपूर एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था।

यह भी पढ़ें-

UP Madarsa Board: योगी सरकार ने खत्म की यूपी के सभी मदरसों की मान्यता, जानें अब इनमें पढ़ने वाले छात्रों का क्या होगा?