Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2024: मुंबई इंडियंस की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को इतने रन से हराया?

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को इतने रन से हराया?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग- 2024 में मुंबई इंडियंस ने पहली जीत हासिल की है. टीम ने इस सीजन के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया है. वानखेड़े स्टेडियम में रविवार, 7 अप्रैल को डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. मुंबई इंडियंस ने पहले […]

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को इतने रन से हराया?
inkhbar News
  • Last Updated: April 7, 2024 20:01:05 IST

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग- 2024 में मुंबई इंडियंस ने पहली जीत हासिल की है. टीम ने इस सीजन के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया है. वानखेड़े स्टेडियम में रविवार, 7 अप्रैल को डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन बनाए. इसके खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी.

मुंबई इंडियंस जबरदस्त पारी

बता दें कि मुंबई इंडियंस की पारी के अंंतिम ओवर में 32 रन बने. खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्या की सभी 6 बॉल पर बाउंड्री जमाई. इनमें चार छक्के और दो चौके शामिल रहे. रोमारियो ने 10 बॉल पर 39 और टिम डेविड ने 21 बॉल पर 45 रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों ने 53 रन की नाबाद साझेदारी पारी खेली है. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 33 बॉल पर 39 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 49 और ईशान किशन ने 42 रन बनाए. तो वही अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए.

ये है प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (MI): हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कूट्जी

दिल्ली कैपिटल्स (DC): ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा, खलील अहमद, एनरिक नॉर्त्या