Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘इंडिया’ गठबंधन का रांची में 21 अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

‘इंडिया’ गठबंधन का रांची में 21 अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

रांची: मुंबई और दिल्ली के बाद अब विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन 21 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में महारैली करेगा। इसमें कांग्रेस, आरजेडी और आम आदमी पार्टी समेत 28 राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे, और बीजेपी व केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जेएमएम ने इस रैली का नाम न्याय उलगुलान […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 8, 2024 11:23:12 IST

रांची: मुंबई और दिल्ली के बाद अब विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन 21 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची में महारैली करेगा। इसमें कांग्रेस, आरजेडी और आम आदमी पार्टी समेत 28 राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे, और बीजेपी व केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जेएमएम ने इस रैली का नाम न्याय उलगुलान महारैली रखा है। इस रैली की मदद से “इंडिया” गठबंधन, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में अपनी एकजुटता का संदेश देगा।

ये नेता रहेंगे मौजूद

21 अप्रैल को होने वाली इस महारैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी, आरजेडी प्रमुख लालू यादव, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, शिवसेना प्रमुख उध्दव ठाकरे, शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, अखिलेश यादव, सीपीआई प्रमुख सीताराम येचुरी, डी राजा सहित अन्य सीनियर नेता मौजूद रहेंगे।

किन विषयों पर सरकार को घेरेंगे?

इस महारैली का मुख्य बिंदु पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। विपक्षी गठबंधन के दिग्गज नेता केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग समेत कई विषयों पर मोदी सरकार को घेरेंगे। इस महारैली की पूरी जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन संभाल रही है। वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से लगातार बातचीत कर रही हैं।

यह भी पढ़े-

Ghaziabad Traffic News: गाजियाबाद में आज लग सकता है भारी जाम, शहर में सभी ट्रैफिक सिग्नल बंद