Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: दिल्ली में गर्मी बरपाएगी कहर, बढ़ेगा रिकॉर्ड तोड़ तापमान

Weather Update: दिल्ली में गर्मी बरपाएगी कहर, बढ़ेगा रिकॉर्ड तोड़ तापमान

नई दिल्लीः दिल्ली में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी भयावह रूप अपना रही है। मंगलवार यानी 9 अप्रैल को साल का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान दूसरे दिन के मुकाबले तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन-चार दिन से […]

प्रचंड गर्मी
inkhbar News
  • Last Updated: April 10, 2024 08:23:10 IST

नई दिल्लीः दिल्ली में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी भयावह रूप अपना रही है। मंगलवार यानी 9 अप्रैल को साल का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान दूसरे दिन के मुकाबले तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन-चार दिन से सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। जिसके चलते तापमान बढ़ा है।

अप्रैल में बढ़ रही गर्मी

सफदरजंग मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले पिछले महीने में 30 मार्च को 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। जो कि सिजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा था। वहीं आसमान साफ रहने और सुबह के समय ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

दिल्ली में बारिश के आसार

वहीं सफदरजंग क्षेत्र में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक गर्मी बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं शनिवार की रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। जिसके चलते दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के अनुमान हैं। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।