Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Basti news: निक्की से एलेक्सा गर्ल बनने तक का सफर, ऑस्ट्रेलिया तक मची धूम

Basti news: निक्की से एलेक्सा गर्ल बनने तक का सफर, ऑस्ट्रेलिया तक मची धूम

लखनऊ: ‘एलेक्सा’ का बेमिसाल इस्तेमाल कर मासूम भांजी की जान बचाकर निकिता हर किसी की चहेती बन चुकी है। जिसकी वजह से अब लोग उसे एलेक्सा गर्ल बुलाने लगे हैं। दुनियाभर की प्रिंट और इलेक्ट्राॅनिक मीडिया ने इस एलेक्सा गर्ल को कवर किया है। लेकिन बस्ती की रहने वाली ‘निक्की’ इन सभी बातों से बेखबर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 12, 2024 10:53:57 IST

लखनऊ: ‘एलेक्सा’ का बेमिसाल इस्तेमाल कर मासूम भांजी की जान बचाकर निकिता हर किसी की चहेती बन चुकी है। जिसकी वजह से अब लोग उसे एलेक्सा गर्ल बुलाने लगे हैं। दुनियाभर की प्रिंट और इलेक्ट्राॅनिक मीडिया ने इस एलेक्सा गर्ल को कवर किया है। लेकिन बस्ती की रहने वाली ‘निक्की’ इन सभी बातों से बेखबर है। ऑस्ट्रेलिया तक से लोग उसकी प्रशंसा कर रहे हैं।

बंदरो से बचने के लिए किया एलेक्सा का इस्तेमाल

यह मामला यूपी के बस्ती जिले का है। जहां पर एक लड़की अपनी छोटी बहन के साथ घर पर थी। तभी कुछ बंदर घर में घुस आए। बंदरों से बचने के लिए लड़की ने अनोखा तरीका अपनाया। उसने बंदर से बचने के लिए एलेक्सा का इस्तेमाल किया। लड़की ने एलेक्सा को कुत्ते की तरह भौंकने को कहा। उसका यह आइडिया काम कर गया। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर सभी बंदर भाग गए।

आनंद महिंद्रा ने दिया था नौकरी का ऑफर

लड़की ने अपनी सूझबूझ से अपनी छोटी बहन को बचा लिया। इस घटना पर आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि हमारे युग का सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हम तकनीक के हिसाब से चले या उसको अपने हिसाब से चलाए। उन्होंने आगे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अगर लड़की काम करने का फैसला करेगी, तो हमारी कंपनी महिंद्रा को उसके साथ जुड़ने में काफी खुशी होगी।

यह भी पढ़े-

हरियाणा की 9 साल की इस लड़की ने 75 किलो डेडलिफ्ट किया, अब वीडियो वायरल