Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Himanta Sarma: CM सरमा ने राहुल-प्रियंका को कहा ‘अमूल बेबीज’, कांग्रेस पर साधा निशाना

Himanta Sarma: CM सरमा ने राहुल-प्रियंका को कहा ‘अमूल बेबीज’, कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली। Himanta Sarma Mocks Rahul and Priyanka: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस बीच नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को “अमूल बेबी” कहकर उनपर तंज कसा है। […]

Himanta Biswa Sarma
inkhbar News
  • Last Updated: April 17, 2024 14:04:50 IST

नई दिल्ली। Himanta Sarma Mocks Rahul and Priyanka: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस बीच नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को “अमूल बेबी” कहकर उनपर तंज कसा है।
सीएम सरमा ने कहा कि राज्य में लोग भाई-बहनों को उनके चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में देखने की जगह “काजीरंगा में बाघ और गैंडों” को देखना चाहेंगे।

क्या बोले सरमा?

मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि असम के लोग गांधी परिवार के ‘अमूल बेबीज’ को देखने क्यों जाएंगे? उन्होंने कहा कि वो काजीरंगा जाकर बाघों और गैंडों को देखना पसंद करेंगे। सोमवार को जोरहाट में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के साथ प्रियंका गांधी के प्रचार कार्यक्रम के बारे में मीडिया द्वारा उनसे पूछे जाने पर मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं, जहां तक ​​मुझे पता है, सिर्फ 2,000-3,000 लोग ही मौजूद थे।

राहुल-प्रियंका को कहा ‘अमूल बेबीज’

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकारों से बातचीत के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को देखने कौन आएगा? उन्होंने कहा कि लोग बाघों और गैंडों को देखने के लिए काजीरंगा जाएंगे। ये उनके समय के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इस बीच सरमा ने पूछा कि क्या गांधी परिवार को देखने से कोई फायदा है तथा कहा कि भाई-बहन “अमूल बेबी” थे।

राहुल का बीजेपी पर हमला

वहीं, इससे पहले आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव विचारधारा का चुनाव है। ये चुनाव लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने का चुनाव है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें-

India Population: 77 साल में हो जाएगी दोगुनी, यूनाइटेड नेशन ने डेटा जारी कर बताई भारत की जनसंख्या