Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Loksabha Election: 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद, पहले चरण में 68.29 फीसदी मतदान

Loksabha Election: 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद, पहले चरण में 68.29 फीसदी मतदान

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले। इसके साथ ही कुल 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इन उम्मीदवारों में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक […]

Loksabha Election: 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद, पहले चरण में हुए इतने प्रतिशत मतदान
inkhbar News
  • Last Updated: April 19, 2024 18:53:50 IST

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले। इसके साथ ही कुल 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इन उम्मीदवारों में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल शामिल हैं। वहीं चुनाव आयोग के मुताबित शाम छह बजे यानी अंतिम घड़ी तक सभी 102 लोसकभा सीटों पर 68.29 फीसद मतदान हुआ है जो कि पिछली बार की तुलना में एक फीसद कम है। आइए जानते हैं किन राज्यों में कितने प्रतिशत मतदान हुए

इन राज्यों में शाम 6 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

मणिपुर: 68.62 %

मेघालय: 69.91 %

मिजोरम: 53.96 %

नागालैंड: 56.18 %

पुडुचेरी: 72.84 %

राजस्थान: 50.27 %

सिक्किम:68.06 %

तमिलनाडु: 62.08 %

अंडमान और निकोबार:56.87%

अरुणाचल प्रदेश: 64.07 %

असम: 70.77 %

बिहार: 46.32 %

छत्तीसगढ़: 63.41 %

जम्मू और कश्मीर: 65.08%

लक्षदीप: 59.02 %

महाराष्ट्र: 54.85 %

त्रिपुरा: 76.10 %

उत्तर प्रदेश: 57.54 %

उत्तराखंड: 53.56 %

पश्चिम बंगाल: 77.57

मध्य प्रदेशः 63.25 %

इन सीटों पर 2019 के नतीजे? 

साल 2019 में पहले चरण की 91 सीटों पर मतदान हुआ था जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी थी। पार्टी को इन सीटों में से उसे 40 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहींं तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी पिछले चुनाव में इन सीटों के नतीजों के लिहाज से दूसरे स्थान पर रही थी। डीएमके को इन 102 में से 24 सीटों पर जीत मिली थी। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्नेस तीसरे स्थान पर थी। कांग्रेस के 15 सांसद निर्वाचित हुए थे।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बसपा सपा का गठबंधन था। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें से तीन सीटों पर बसपा के उम्मीदवारों को सफलता मिली थी। वहीं, दो सीटों सपा के उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे थे। शेष 18 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थी।

साल 2019 में कितना मतदान हुआ था? 

2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों पर कुल 69.96% मतदान हुआ था। इन सीटों में सबसे ज्यादा मतदान अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल पूर्व सीट पर हुआ था। यहां के 87.03% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, सबसे कम मतदान बिहार की नवादा सीट पर हुआ था। यहां के महज 49.73% मतदाताओं ने वोट डाला था।

ये भी पढ़ेः  Lok Sabha Election: पश्चिमी UP के वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से केंद्रों पर लगी लाइन, देखें तस्वीरें        

Loksabha Election: पहले चरण में 102 सीटों पर कहां कितना मतदान, देखें शाम पांच बजे तक के आंकड़ें