Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Bihar News: अनंत सिंह की तबियत बिगड़ी, जेल प्रशासन ने अस्पताल में करवाया भर्ती

Bihar News: अनंत सिंह की तबियत बिगड़ी, जेल प्रशासन ने अस्पताल में करवाया भर्ती

नई दिल्लीः पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है। बेऊर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उनको आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की पहरे में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद […]

Bihar News: अनंत सिंह की तबियत बिगड़ी, जेल प्रशासन ने अस्पताम में करवाया भर्ती
inkhbar News
  • Last Updated: April 21, 2024 11:02:31 IST

नई दिल्लीः पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई है। बेऊर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उनको आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की पहरे में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जांच में पेट से जुड़ी कुछ बीमारी की खबरें आई है। वहीं आईजीआईएमएस के डॉक्टरों की टीम पूर्व विधायक का इलाज कर रही है।

अनंत सिंह ने की थी शिकायत

जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह को पहले से बीपी और डायबिटीज है। कुछ दिन पहले उन्हें तेज बुखार आया था। जिसके बाद पेट से जुड़ी समस्या की शिकायत उन्होंने जेल प्रशासन से की। इसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में एडमिट करवाया। वहीं जांच के बाद जेल अस्पताल के डॉक्टरों बेहतर इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में बीच आईजीआईएमएस में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है।

इस मामले में अनंत सिंह को हुई है सजा

एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह को दस साल की जेल की सजा हुई है। साथ ही अनंत सिंह के नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई दी गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे की अदालत ने विधायक और एक अन्य अभियुक्त को 10-10 साल की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ेः  UP Board 10th Result: कुछ देर में जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स से डायरेक्ट करें चेक                

AAP नेता संजय सिंह ने तिहाड़ प्रशासन पर लगाए आरोप, पूछा- केजरीवाल को क्यों नहीं दी जा रही इंसुलिन?