Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। Arvinder Singh Lovely resigns लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से दिया इस्तीफा.#LatestNews #LokSabhaElections2024 #Delhi #InKhabar #Congress pic.twitter.com/mcnmu7GBUt संबंधित खबरें कथावाचक कांड के […]

Arvinder Singh Lovely became the new president of Delhi Congress
inkhbar News
  • Last Updated: April 28, 2024 10:17:44 IST

नई दिल्ली। Arvinder Singh Lovely resigns लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

क्यों दिया इस्तीफा?

अरविंदर सिंह लवली लगभग 8 महीने इस पद पर रहे। उन्होंने कहा कि इन 8 महीनों में पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारियां दीं, उसे मैंने बखूबी निभाया। लवली ने आगे कहा कि मैंने दिल्ली कांग्रेस में सीनियर लोगों की नियुक्ति की इजाजत मांगी थी लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने प्रवक्ता की नियुक्ति को लेकर कहा लेकिन मना कर दिया गया। लवली ने आगे कहा कि गठबंधन के लिहाज से पार्टी को केवल तीन ही सीटें दी गईं।

कन्हैया-उदित को टिकट देने पर नाराजगी

लवली ने आगे कहा कि मुझे लगा कि पार्टी दिल्ली के सीनियर कांग्रेस नेताओं को टिकट देगी। इसलिए मैंने अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि तीन में से दो सीट वैसे लोगों को दे दी गई जो काफी चौकाने वाली थी। बता दें कि कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस के कन्हैया कुमार प्रत्याशी बनाया है।