Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली LG ने DCW से 223 कर्मचारी हटाए, स्वाती मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर की थी नियुक्ति

दिल्ली LG ने DCW से 223 कर्मचारी हटाए, स्वाती मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर की थी नियुक्ति

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने एक्शन लेते हुए दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को हटा दिया है। एलजी के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग ने अपने 223 कर्मचारियों की तत्काल प्रभाव से छुट्टी कर दी […]

LG Vinay Saxena
inkhbar News
  • Last Updated: May 2, 2024 11:57:52 IST

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने एक्शन लेते हुए दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को हटा दिया है। एलजी के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग ने अपने 223 कर्मचारियों की तत्काल प्रभाव से छुट्टी कर दी है।

बता दें कि महिला आयोग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने इन कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। ऐसा आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मलीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर बिना अनुमति के इनकी नियुक्ति की थी।

क्या है एलजी के आदेश में

दरअसल, आदेश में दिल्ली महिला आयोग एक्ट का हवाला देते हुए ये फैसला लिया गया है, जो कहता है कि आयोग में केवल 40 पद ही स्वीकृत हैं और DCW के पास ठेके पर कर्मचारी रखने का कोई अधिकार नहीं है।

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर की ओर से जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि नई नियुक्तियों से पहले जरूरी पदों का कोई मूल्यांकन नहीं हुआ था और न ही अतिरिक्त वित्तीय बोझ की इजाजत ली गई थी। फरवरी 2017 में तत्कालीन उपराज्यपाल को सौंपें गए इंक्वायरी रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election: अमेठी-रायबरेली पर कांग्रेस का सस्पेंस बरकरार, ये है वजह

Weather Updates: इन राज्यों में चिलचिलाती गर्मी के साथ सताएगी लू, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट