Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • पांचवी बार आज राष्ट्रपति पद की पुतिन ने ली शपथ

पांचवी बार आज राष्ट्रपति पद की पुतिन ने ली शपथ

नई दिल्ली: व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यानी मंगलवार को क्रेमलिन समारोह में 6 साल के नए कार्यकाल के लिए शपथ ली. इस शपथ समारोह का यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कई अन्य पश्चिमी देशों ने बहिष्कार किया। […]

vladimir putin
inkhbar News
  • Last Updated: May 7, 2024 15:01:24 IST

नई दिल्ली: व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यानी मंगलवार को क्रेमलिन समारोह में 6 साल के नए कार्यकाल के लिए शपथ ली. इस शपथ समारोह का यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कई अन्य पश्चिमी देशों ने बहिष्कार किया।

व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में 33 शब्दों में शपथ ली. यह वही जगह है, जहां रूस के जार परिवार के तीन राजाओं (एलेक्जेंडर 2, एलेक्जेंडर 3 और निकोलस 2) की ताजपोशी हुई थी. इससे पहले साल 2000 में पुतिन ने पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. इसके बाद से 2004, 2012 और 2018 में भी वे राष्ट्रपति बन चुके हैं.

यह भी पढ़े-

बीजेपी नेता संगीत सोम के विवादित बोल, अखिलेश यादव को बताया बाबर की औलाद