Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ये जनता के स्वाभिमान और अधिकार की लड़ाई है, रायबरेली में बोलीं प्रियंका गांधी

ये जनता के स्वाभिमान और अधिकार की लड़ाई है, रायबरेली में बोलीं प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार आएगी जो गांधी और नेहरू को देशद्रोही कहेगी, ये बात उन्होंने भी कभी नहीं सोची होगी। रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने यह […]

Priyanka Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: May 7, 2024 19:58:07 IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार आएगी जो गांधी और नेहरू को देशद्रोही कहेगी, ये बात उन्होंने भी कभी नहीं सोची होगी। रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने यह बातें कहीं। प्रियंका ने कहा कि यहां की मिट्टी में मेरे परिवार का खून मिला हुआ है।

क्या बोलीं प्रियंका?

प्रियंका ने आगे कहा कि यह देश की वो मिट्टी है जिसमें मेरे परिवार का खून मिला हुआ है। यह वो पवित्र मिट्टी है, जिसके लिए आपके पूर्वजों ने जान दी। प्रियंका ने आगे कहा कि हम सब में लड़ने की हिम्मत है और आज हम लोगों के स्वाभिमान तथा उनके अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। इसलिए यह लड़ाई हमें मजबूती के साथ लड़नी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अमेठी-रायबरेली का कार्यकर्ता हिम्मत नहीं हारता है।

अमेठी को लेकर बोलीं

प्रियंका ने कहा कि इस देश के इतिहास में अमेठी-रायबरेली का हमेशा से ही अलग स्थान रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में यहां की जनता हमेशा लोकतंत्र के साथ खड़ी रही है तथा सत्य को जिताया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं यहां अपने बड़े भाई किशोरी लाल को चुनाव लड़वाने आई हूं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मैंने किशोरी लाल शर्मा से ही चुनाव का संचालन सीखा है।

बता दें कि अमेठी और रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। कांग्रेस ने इस बार अमेठी से किशोरी लाल शर्मा तथा रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें-

अल्पमत में हरियाणा की BJP सरकार! 3 निर्दलीय विधायकों ने छोड़ा साथ

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने लालू समेत विपक्ष पर बोला हमला, बताया क्यों चाहिए 400 सीट