Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Lok Sabha Elections: नाना पटोले के विवादित बयान पर पीएम मोदी बोले- क्या ऐसे लोगों को…

Lok Sabha Elections: नाना पटोले के विवादित बयान पर पीएम मोदी बोले- क्या ऐसे लोगों को…

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले की राम मंदिर वाली टिप्पणी पर पीएम मोदी ने आज यानी 11 मई को एक चुनावी सभा में पलटवार करते हुए जनता से पूछा कि क्या ऐसे लोगों को भारतीय राजनीति में अधिकार है? उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या के राम मंदिर दौरे के बाद […]

LOK SABHA ELECTIONS
inkhbar News
  • Last Updated: May 11, 2024 18:04:42 IST

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले की राम मंदिर वाली टिप्पणी पर पीएम मोदी ने आज यानी 11 मई को एक चुनावी सभा में पलटवार करते हुए जनता से पूछा कि क्या ऐसे लोगों को भारतीय राजनीति में अधिकार है? उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या के राम मंदिर दौरे के बाद नाना पटोले कहते हैं कि राम मंदिर को गंगाजल से धोया जाएगा. ये तो आदिवासियों का पूरी तरह से अपमान है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ दिन पहले अयोध्या के राम मंदिर गईं और देश की उन्नति के लिए रामलला से कामना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जाने के एक दिन बाद कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता ने कहा कि हम राम मंदिर को गंगाजल से पवित्र करेंगे. ऐसे लोगों को राजनीति में रहने का अधिकार है क्या?

कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त होनी चाहिए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि जिस कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया, उसकी सभी सीटों पर जमानत जब्त हो जाए. ये देश का अपमान है, पूरी तरह से आदिवासी समाज का अपमान है और ये हमारी माताओं बहनों का अपमान है.

यह भी पढ़ें-

AAP पर गहराए संकट के बादल, पहली बार किसी पार्टी संग होगा ऐसा!

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत