Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मुंबई में बिलबोर्ड गिरने से 3 की मौत, CM शिंदे के मुआवजे का किया ऐलान

मुंबई में बिलबोर्ड गिरने से 3 की मौत, CM शिंदे के मुआवजे का किया ऐलान

नई दिल्ली/मुंबई। Ghatkopar Incident: महाराष्ट्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदला। इस वजह से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धूल भरी तेज आंधी चली। बता दें कि इससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। आंधी के साथ-साथ शहर में बारिश भी हो रही है। कई इलाकों में भारी होर्डिंग्स गिरने के कारण […]

Mumbai Rains Weather Forecast Live Updates
inkhbar News
  • Last Updated: May 13, 2024 20:35:24 IST

नई दिल्ली/मुंबई। Ghatkopar Incident: महाराष्ट्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदला। इस वजह से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धूल भरी तेज आंधी चली। बता दें कि इससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। आंधी के साथ-साथ शहर में बारिश भी हो रही है। कई इलाकों में भारी होर्डिंग्स गिरने के कारण लोगों के घायल होने की भी खबर है। वहीं घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से तीन की मौत हो गई है।

मुआवजे का ऐलान

बता दें कि मुंबई के घाटकोपर में बिलबोर्ड हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि 59 लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है। घाटकोपर हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मृतकों के परिवार को 5-5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

आंधी से लोग परेशान

खबरों के अनुसार, मुंबई के वडाला इलाके में श्री जी टावर बिल्डिंग में लगी होर्डिंग गिरने से नीचे खड़ी कार दब गई। ये घटना वडाला के बरकत अली नाके के पास की है। जानकारी के मुताबिक, होर्डिंग के नीचे दो गाड़ियां दबी गईं हैं। मौके पर मौजूद लोग उन गाड़ियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उधर ऐसी खबर आ रही है कि पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से 100 से अधिक लोग फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें-

Phase 4 Election Live: 11 बजे तक 24.87% वोटिंग, जानें 10 राज्यों की 96 सीटों का हाल

Phase 4 Voting Live: चौथे चरण में 9 बजे तक 10.35 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा बंगाल में 15.24% वोटिंग