Inkhabar
  • होम
  • ऑटो
  • इलेक्ट्रिक अवतार में आ सकती है रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे

इलेक्ट्रिक अवतार में आ सकती है रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इन दिनों रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे की टेस्टिंग में जुटी हुई है। हाल ही में इसे कैमरे में भी कैद किया गया। अब चर्चा है कि जेएलआर इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार भी ला सकती है। रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे में 6 और 8 सिलेंडर पेट्रोल और डीज़ल इंजन के विकल्प मिलेंगे। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स-6 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलई कूपे से होगा।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 22, 2016 13:39:03 IST
नई दिल्ली. जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इन दिनों रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे की टेस्टिंग में जुटी हुई है। हाल ही में इसे कैमरे में भी कैद किया गया। अब चर्चा है कि जेएलआर इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार भी ला सकती है। रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे में 6 और 8 सिलेंडर पेट्रोल और डीज़ल इंजन के विकल्प मिलेंगे। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स-6 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलई कूपे से होगा।
 
इनख़बर से जुड़ें | एंड्रॉएड ऐप्प | फेसबुक | ट्विटर
 
रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे को जेएलआर के एल्युमिनियम इंटेंसिव आर्किटेक्चर प्लेफार्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफार्म पर एफ-पेस भी बनी है। जगुआर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक आई-पेस  कार भी लाने वाली है। जगुआर पहले ही पुष्टि कर कर चुकी है कि सबसे पहले एफ-पेस मॉडल का इलेक्ट्रिक अवतार आएगा। उम्मीद है कि इसी टेक्नोलॉज़ी का इस्तेमाल करते हुए रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे का इलेक्ट्रिक अवतार उतारा जाएगा।
 
 
ऑटोकार यूके से मिली रिपोर्ट के अनुसार इलेक्ट्रिक रेंज रोवर, स्पोर्ट मॉडल की तरह सेवन सीटर नहीं होगी। इसकी वजह एफ-पेस का प्लेटफार्म है, इस प्लेटफॉर्म पर सेवन सीटर कार नहीं बन सकती है। वैसे भी स्लोपिंग रूफलाइन की वजह से तीसरी पंक्ति की सीट की संभावना खत्म हो जाती है।
 
Stay Connected with InKhabar | Android App | Facebook | Twitter
 
रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे को अगले साल लॉन्च किया जाना है। इसकी बिक्री साल 2018 से शुरू होगी। शुरू में इसे पेट्रोल और डीज़ल इंजन में ही उतारा जाएगा। इसका इलेक्ट्रिक अवतार बाद में आने की संभावना है।
 
Source: Cardekho.com

Tags