Inkhabar
  • होम
  • ऑटो
  • Bike Care Tips: क्या आपको पता है कि दो पहिया वाहनों के डिस्क ब्रेक में छेद क्यों होते हैं?

Bike Care Tips: क्या आपको पता है कि दो पहिया वाहनों के डिस्क ब्रेक में छेद क्यों होते हैं?

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में वाहनों को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित(Bike Care Tips) बनाने के लिए काम किया जा रहा है। ऐसे में दो पहिया वाहनों में ब्रेकिंग सिस्टम बेहतर बनाने के लिए डिस्क ब्रेक दिया जाता है। आज हम जानेंगे कि दो पहिया वाहनों में दिए गए डिस्क ब्रेक में आखिर छेद क्यों होता […]

Bike Care Tips: Do you know why there are holes in the disc brakes of two wheelers?
inkhbar News
  • Last Updated: February 4, 2024 19:17:02 IST

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में वाहनों को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित(Bike Care Tips) बनाने के लिए काम किया जा रहा है। ऐसे में दो पहिया वाहनों में ब्रेकिंग सिस्टम बेहतर बनाने के लिए डिस्क ब्रेक दिया जाता है। आज हम जानेंगे कि दो पहिया वाहनों में दिए गए डिस्क ब्रेक में आखिर छेद क्यों होता है?

ये नहीं है कोई डिजाइन

दरअसल, दो पहिया वाहनों में डिस्क ब्रेक की जो प्लेट दी जाती है उसमें छेद, सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं बने होते हैं। आपने गौर किया होगा कि बाइक या स्कूटर चलाते समय जब अचानक ब्रेक लगाते हैं तो डिस्क ब्रेक की प्लेट और ब्रेक पैड के बीच घर्षण होता है। इस घर्षण से होने वाली गर्मी, इन छेदों के जरिए बाहर निकल जाती हैं। जिससे डिस्क प्लेट ठंडी होती है और ब्रेक लगाने पर भी ये काम करती है। इससे दुघर्टना का खतरा काफी कम होता है।

बेहतर कंट्रोल

यही नहीं, डिस्क ब्रेक की वजह से बाइक और स्कूटर का बैलेंस बेहतर (Bike Care Tips) होता है। कई बार बाइक या स्कूटर को पानी या मिट्टी वाली जगहों पर भी चलाया जाता है। जिससे ड्रम ब्रेक पर मिट्टी जम जाती है और पानी की वजह से ब्रेक अच्छे से काम नहीं करता। ऐसे में डिस्क ब्रेक ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है। डिस्क ब्रेक की प्लेट में बने हुए छेदों के जरिए पानी हटता रहता है और ब्रेक लगाने में कोई समस्या नहीं होती, साथ ही इससे बाइक या स्कूटर को कंट्रोल करना आसान होता है।

बाइक का लुक होता है बेहतर

इसके अलावा, डिस्क ब्रेक की प्लेट पर बने छेद से बाइक की डिजाइन भी काफी बेहतर लगती है। ड्रम ब्रेक वाली बाइक और स्कूटर के मुकाबले डिस्क ब्रेक वाली बाइक या स्कूटर में इसका बढ़िया लुक आता है।

ये भी पढ़ें- इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो जल्द ही खराब हो सकता है कार का पेंट