Inkhabar
  • होम
  • ऑटो
  • CNG Cars For Cab: कैब सर्विस के लिए बेस्ट हैं ये 5 सीएनजी कार, मिलेगी 36 किलोमीटर की माइलेज

CNG Cars For Cab: कैब सर्विस के लिए बेस्ट हैं ये 5 सीएनजी कार, मिलेगी 36 किलोमीटर की माइलेज

नई दिल्ली। आज ऐसा समय चल रहा है जहां हर बड़े-छोटे शहर में टैक्सी या कैब की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। यही नहीं देश के लाखों लोगों के लिए कैब चलाना आय का मुख्य श्रोत बना हुआ है। ऐसे में कैब या टैक्सी के लिए एक ऐसी कार की आवश्यकता होती है जो […]

CNG Cars For Cab: These 5 CNG cars are best for cab service, you will get a mileage of 36 kilometers.
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2024 17:18:54 IST

नई दिल्ली। आज ऐसा समय चल रहा है जहां हर बड़े-छोटे शहर में टैक्सी या कैब की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। यही नहीं देश के लाखों लोगों के लिए कैब चलाना आय का मुख्य श्रोत बना हुआ है। ऐसे में कैब या टैक्सी के लिए एक ऐसी कार की आवश्यकता होती है जो बिना ज्यादा सर्विस और मेंटेनेंस मांगे अच्छे से चले और बढ़िया माइलेज दे। ज्यादा माइलेज और बचत के लिए सीएनजी कारें(CNG Cars For Cab) बेहतर मानी जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 कारों के बारें में जिन्हें कैब या टैक्सी के इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Maruti WagonR CNG

दरअसल, मारुति वैगनआर को कैब और टैक्सी के लिए काफी बेहतर समझा जाता है। इसके 5 सीटर हैचबैक के केबिन में काफी अच्छा स्पेस मिलता है, जिससे पैसेंजर्स को स्पेस की कोई कमी नहीं होगी। मारुति वैगनआर के सीएनजी(CNG Cars For Cab) वैरिएंट में 1-लीटर का इंजन सीएनजी ऑप्शन मिलता है। इसकी कैब वेरिएंट WagonR Tour सीएनजी की कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है।

Maruti Celerio CNG

मारुति सेलेरियो सीएनजी को कैब के लिए एक बेहतर ऑपशन माना जा सकता है। सेलेरियो का सीएनजी ट्रिम VXi वैरिएंट से शुरू होता है। ये कार सीएनजी में 35.6 km/kg की माइलेज दे सकती है। इसकी कीमत 6.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Maruti Dzire Tour S CNG

मारुति सुजुकी Dzire का Tour S CNG वर्जन, कैब के लिए बेहतर है। डिजायर टूर एस सीएनजी में 31.12 km/kg का माइलेज मिलता है। साथ ही इसकी शुरूआती कीमत 7.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Maruti Ertiga CNG

मारुति अर्टिगा 7-सीटर लोकप्रिय एमपीवी कैब और टैक्सी के लिए स्पेशल टूर सीएनजी (Ertiga Tour CNG) मॉडल में मिलती है। इसके सीएनजी वर्जन में 26.08 km/kg का माइलेज मिलता है। साथ ही अर्टिगा टूर एस सीएनजी के सीएनजी बेस मॉडल की शुरूआती कीमत 10.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Tigor CNG

टाटा मोटर्स की 5 सीटर कॉम्पैक्ट सेडान ‘टिगोर’ सीएनजी(CNG Cars For Cab) वैरिएंट में आती है। यह फ्लीट या टैक्सी सर्विस के लिए काफी बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। इसमें 26.49 km/kg तक का माइलेज मिलता है। साथ ही इसके बेस सीएनजी मॉडल XM सीएनजी को 7.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- जानें मोदी सरकार के अतंरिम बजट से ऑटोमोबाइल सेक्टर को क्या फायदा मिला?