Inkhabar
  • होम
  • ऑटो
  • Discovery Sport 2024 Launched: डिस्कवरी स्पोर्ट का 2024 हुई भारत में लॉन्च, इन गाड़ीयों से है मुकाबला

Discovery Sport 2024 Launched: डिस्कवरी स्पोर्ट का 2024 हुई भारत में लॉन्च, इन गाड़ीयों से है मुकाबला

नई दिल्ली: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने, भारत में लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का 2024 मॉडल लॉन्च कर दिया। इस 7 सीटर SUV को 67.90 लाख रुपए एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। चलिए जानते हैं कि एसयूवी में क्या कॉस्मेटिक(Discovery Sport 2024 Launched) अपडेट किए गए हैं। बता दें कि इसमें सबसे […]

Discovery Sport 2024 Launched
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2024 16:31:43 IST

नई दिल्ली: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने, भारत में लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का 2024 मॉडल लॉन्च कर दिया। इस 7 सीटर SUV को 67.90 लाख रुपए एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। चलिए जानते हैं कि एसयूवी में क्या कॉस्मेटिक(Discovery Sport 2024 Launched) अपडेट किए गए हैं।

बता दें कि इसमें सबसे बड़े अपडेट के रूप में डिजाइन किये गए शाइनी फिनिश में पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल के साथ, नए एलईडी हेडलैंप, टेल लैंप और 19-इंच के अलॉय व्हील दिए हुए हैं और डायनामिक SE ट्रिम में उपलब्ध, नए मॉडल में दो इंजन ऑप्शन के साथ 3डी व्यू कैमरा और 11.4-इंच की टचस्क्रीन भी है।

फीचर्स

नई लैंड रोवर डिस्कवरी में मोबाइल कनेक्टिविटी, एलेक्सा(Discovery Sport 2024 Launched) वॉइस असिस्ट, नई 11.4-इंच की पीवी प्रो इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 3D सराउंड व्यू कैमरा, क्लियरसाइट ग्राउंड व्यू, नया गियर सिलेक्टर, थर्ड रो के लिए क्लाइमेट कंट्रोल और रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ लेदर इंटीरियर, वायरलेस चार्जिंग और 2 यूएसबी-सी टाइप चार्जर जैसे फीचर भी उपलब्ध हैं।

इंजन ऑप्शन

जानकारी दे दें कि दो इंजन ऑप्शन के साथ है, जिसमें पहला 2.0-L पेट्रोल इंजन जो 245bhp की मैक्सिमम पावर और 365Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा, 2.0-L डीजल इंजन मिलता है, जो 201bhp की अधिकतम पावर और 430Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इल दौरान ट्रांसमिशन के लिए दोनों इंजन को ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है और साथ ही ये एसयूवी ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ है।

इनसे होगा मुकाबला

बता दें कि ये एसयूवी लग्जरी सेगमेंट में अपने कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले बेहतर कीमत पर लॉन्च की गई है और इससे मुकाबला करने वाली लग्जरी गाड़ियों में ऑडी Q5, वोल्वो XC60, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और मर्सिडीज-बेंज GLC है।

यह भी पढ़े: 

Tags

inkhabar