Inkhabar
  • होम
  • ऑटो
  • Mahindra या Tata की जगह, फिर से Maruti Suzuki नंबर-1 पर काबिज़

Mahindra या Tata की जगह, फिर से Maruti Suzuki नंबर-1 पर काबिज़

Auto Sales Report: कार बनाने वाली कंपनियों के लिए इस साल नवंबर सबसे बेहतरीन महीना रहा. त्योहारी मौसम समाप्त होने के बाद भी, निजी इस्तेमाल वाली गाड़ियों की मजबूत माँग बनी हुई है, जिनकी बिक्री 2022 में शुरू होने की उम्मीद है।   संबंधित खबरें iPhone 16, iPhone 15, MacBook, iPad और Apple Watch पर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: December 2, 2022 17:26:56 IST

Auto Sales Report: कार बनाने वाली कंपनियों के लिए इस साल नवंबर सबसे बेहतरीन महीना रहा. त्योहारी मौसम समाप्त होने के बाद भी, निजी इस्तेमाल वाली गाड़ियों की मजबूत माँग बनी हुई है, जिनकी बिक्री 2022 में शुरू होने की उम्मीद है।

 

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata की बिक्री में उछाल

दिग्गज कार बनाने वाली कंपनियाँ जैसे Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors और Mahindra ने कहा कि उनकी थोक बिक्री में पिछले एक महीने में इजाफा देखने को मिला है। Kia India, Honda Cars, Skoda और MG Motor ने भी बीते माह अपनी गाड़ियों की मजबूत बिक्री दर्ज हासिल की है. साथ ही Toyota Kirloskar Motor and Nissan ने बताया कि इस साल नवंबर 2022 के दरमियान की थोक बिक्री में गिरावट आई है।

 

• Maruti Suzuki की बिक्री

देश में सबसे ज्यादा गाड़ियों की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की कुल थोक बिक्री में 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ जिसके बाद यह नवंबर 2022 में 1,59,044 इकाई हो गई. इत्तिला के लिए बता दें, नवंबर 2021 में इसकी 1,17,791 यूनिट्स बिकी हैं।

 

• Hyundai Motor India की बिक्री

Hyundai ने कहा कि नवंबर 2022 में उसकी थोक बिक्री 30% बढ़कर 48,003 यूनिट हो गई, जो पिछले साल नवंबर में 37,001 यूनिट थी। हुंडई मोटर इंडिया ( Hyundai Motor India) के डायरेक्टर तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी 2022 में रिकॉर्ड घरेलू बिक्री दर्ज करेगी।

 

• Tata & Mahindra की बिक्री

 

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की पैसेंजर कार की थोक बिक्री पिछले महीने (नवंबर 2022) 55% बढ़कर 46,037 यूनिट रही. एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 29,778 यूनिट था. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की घरेलू बिक्री नवंबर में 56% बढ़कर 30,392 यूनिट रही.

 

• Kia की बिक्री

 

किआ (Kia) कंपनी ने बीते माह नवंबर 2022 तक कुल 24,025 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 69% की वृद्धि है। किआ इंडिया (Kia India) के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग हरदीप सिंह बराड़ का कहना है कि खरीदारों के विश्वास में सुधार और बढ़ती डिमांड के चलते कंपनी इस साल रिकॉर्ड बिक्री हासिल कर सकती है।

 

• Honda की बिक्री

 

बीते माह मतलब नवंबर 2022 कंपनी होंडा (Honda) की बिक्री साल दर साल 29% बढ़कर 7,051 यूनिट हो गई. होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) के डायरेक्टर युइची मुराता का कहना है कि त्योहारी सीजन ख़त्म होने के बावजूद भी कंपनी की गाड़ियों की माँग उम्दा बनी हुई है।

 

 

यह भी पढ़ें