Inkhabar
  • होम
  • ऑटो
  • Mahindra Thar: इस वजह से खुश हो गए आनंद महिंद्रा, कही ये बात

Mahindra Thar: इस वजह से खुश हो गए आनंद महिंद्रा, कही ये बात

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में महिला अपनी पानी पुरी वाली कार्ट को अपनी महिंद्रा थार से खींचकर ले जाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख ने भी अपने एक्स प्लेटफार्म(Mahindra Thar) पर शेयर किया है। पानी-पुरी कार्ट को […]

Mahindra Thar
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2024 16:13:40 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में महिला अपनी पानी पुरी वाली कार्ट को अपनी महिंद्रा थार से खींचकर ले जाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख ने भी अपने एक्स प्लेटफार्म(Mahindra Thar) पर शेयर किया है।

पानी-पुरी कार्ट को खींचना आसान हो गया है

बता दें कि वीडियो में दिखने वाली महिला मेरठ की तापसी हैं, जो कि अपने ‘बीटेक पानी पुरी वाली” स्टार्टअप के चलते काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। वहीं कुछ दिनें पहने ही उन्होंने घरेलू बाजार में काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑफ रोडर महिंद्रा थार खरीदी है, इससे उन्हें अपनी पानी पुरी कार्ट को खींचने में भी मदद मिल जाती है। दरअसल, इससे पहले वह इस काम को स्कूटर और बाइक से भी कर चुकीं हैं पर थार(Mahindra Thar) से ये बेहद आसानी से हो जाता है।

बताया थार का मतलब

जानकारी दे दें कि आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स पर लिखा कि ऑफ-रोड गाड़ियां किस काम के लिए होती हैं? व्यक्तियों को उन जगहों पर पहुंचाने में मदद असंभव लगने वाली चीजों में मदद करें। वहीं खासतौर पर हम चाहते हैं कि हमारी गाड़ियां लोगों को आगे बढ़ने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करें। अब तो आप सब समझ ही गए होंगे कि मुझे ये वीडियो क्यों पसंद आया।

यह भी पढ़े: