Inkhabar
  • होम
  • ऑटो
  • SUV सेगमेंट में Mahindra का धमाका! बिक्री में जबरदस्त उछाल, Hyundai-Tata को दी कड़ी टक्कर

SUV सेगमेंट में Mahindra का धमाका! बिक्री में जबरदस्त उछाल, Hyundai-Tata को दी कड़ी टक्कर

भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बार फिर महिंद्रा एंड महिंद्रा का जलवा देखने को मिला है। कंपनी ने मार्च 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48,048 SUVs की बिक्री के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनी बनने का खिताब हासिल कर लिया है।

महिंद्रा SUV
inkhbar News
  • Last Updated: April 4, 2025 12:10:13 IST

नई दिल्ली: भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बार फिर महिंद्रा एंड महिंद्रा का जलवा देखने को मिला है। कंपनी ने मार्च 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48,048 SUVs की बिक्री के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनी बनने का खिताब हासिल कर लिया है। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

रिकॉर्ड ब्रेकिंग SUV बिक्री

महिंद्रा ने FY 2024-25 में कुल 5,51,487 SUVs बेचकर नया कीर्तिमान रच दिया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 20% अधिक है। यह अब तक का महिंद्रा का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। हालांकि, मार्च में महिंद्रा पैसेंजर व्हीकल सेल्स के मामले में हुंडई और टाटा को पछाड़ने से मामूली अंतर से चूक गई। हुंडई ने 51,820, जबकि टाटा ने 51,616 गाड़ियों की बिक्री की। दिलचस्प बात यह है कि फरवरी में महिंद्रा ने दोनों कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था।

सफलता के 3 बड़े कारण

1- हर ग्राहक के लिए SUV ऑप्शन

महिंद्रा के पोर्टफोलियो में छोटी कॉम्पैक्ट SUV से लेकर बड़ी और प्रीमियम SUVs तक सभी सेगमेंट के लिए विकल्प मौजूद हैं। साथ ही, पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक जैसे कई पावरट्रेन विकल्प भी इसे अन्य कंपनियों से अलग बनाते हैं।

2- वेटिंग पीरियड में कटौती

कभी महिंद्रा की सबसे बड़ी चुनौती रहे लंबे वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए कंपनी ने बड़े पैमाने पर काम किया है। मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने और प्रोडक्शन प्रोसेस को बेहतर बनाने से कंपनी को बड़ी सफलता मिली है।

3- SUV की बढ़ती डिमांड

देश और दुनिया में लगातार बढ़ रही SUV की मांग ने महिंद्रा को जबरदस्त बढ़त दी है। कंपनी का सिर्फ SUV पर फोकस करना एक स्मार्ट स्ट्रैटेजी साबित हो रही है। यही कारण है कि वह इस सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही है।

महिंद्रा के ताबड़तोड़ प्रदर्शन को देखते हुए ऑटो एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यदि यही रफ्तार जारी रही तो जल्द ही कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता भी बन सकती है।

 

यह भी पढ़ें:

बहुत दुखी कर गए…मनोज कुमार के निधन पर PM का भावुक पोस्ट, बोले- देशभक्ति का जोश भर देते थे