Inkhabar
  • होम
  • ऑटो
  • बुरी खबर! Mahindra Thar हुई महंगी, ये रही नई प्राइस लिस्ट

बुरी खबर! Mahindra Thar हुई महंगी, ये रही नई प्राइस लिस्ट

नई दिल्ली: Mahindra ने फेस्टिव सीजन से ठीक पहले अपने ग्राहकों को एक बुरी खबर दे दी है. महिंद्रा ने Mahindra Thar की कीमतों में इजाफा कर दिया है. आपको बता दें कि सिर्फ Thar ही नहीं बल्कि Mahindra XUV700 की कीमतों को भी बढ़ाया गया है.   संबंधित खबरें iPhone 16, iPhone 15, MacBook, […]

News! Mahindra Thar becomes expensive, here is the new price list
inkhbar News
  • Last Updated: September 20, 2022 16:51:59 IST

नई दिल्ली: Mahindra ने फेस्टिव सीजन से ठीक पहले अपने ग्राहकों को एक बुरी खबर दे दी है. महिंद्रा ने Mahindra Thar की कीमतों में इजाफा कर दिया है. आपको बता दें कि सिर्फ Thar ही नहीं बल्कि Mahindra XUV700 की कीमतों को भी बढ़ाया गया है.

 

आपको बता दें कि, कीमतें 7,000 रुपये से 28,000 रुपये के बीच में बढ़ाई गयी है. महिंद्रा थार के पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में ₹ 7,000 की बढ़त की गई है. जबकि इसके डीजल वैरिएंट्स की कीमतों में तकरीबन ₹ 28,000 का इजाफा किया गया है.

महिंद्रा ने इन कीमतों को अलग-अलग वैरिएंट्स के आधार पर बढ़ाया है। कीमतों के इजाफे के बाद अब Mahindra Thar की शुरुआती कीमत ₹ 13.59 लाख हो गई है जो टॉप एंड वैरिएंट पर ₹ 16.29 लाख तक जाती है।

 

Mahindra Thar के पेट्रोल वेरिएंट की कीमतें (एक्स शोरूम)

 

➔ महिंद्रा थार AX (O) CT मैनुअल ट्रांसमिशन: ₹ 13.59 लाख

➔ महिंद्रा थार LX HT मैनुअल ट्रांसमिशन: ₹ 14.28 लाख

➔ महिंद्रा थार LX CT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन: ₹ 15.73 लाख

➔ महिंद्रा थार LX HT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन: ₹ 15.82 लाख

 

Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट की कीमतें (एक्स शोरूम)

 

➔ महिंद्रा थार AX (O) CT मैनुअल ट्रांसमिशन: ₹ 14.16 लाख रुपये

➔ महिंद्रा थार AX (O) HT मैनुअल ट्रांसमिशन: ₹ 14.21 लाख रुपये

➔ महिंद्रा थार LX CT मैनुअल ट्रांसमिशन: ₹ 14.77 लाख रुपये

➔ महिंद्रा थार LX HT मैनुअल ट्रांसमिशन: ₹ 14.86 लाख रुपये

➔ महिंद्रा थार LX CT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन: ₹ 16.20 लाख रुपये

➔ महिंद्रा थार LX HT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन: ₹ 16.29 लाख रुपये

 

नोट- महिंद्रा की ये सभी गाड़ियों की कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली हैं।

 

Mahindra Thar पावर

 

Mahindra Thar दो इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें आपको 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन मिल जाता है जो 130 bhp की मैक्स पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क डिलीवर करता है.

इसमें आपको 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिल जाता है जो 150 bhp की मैक्स पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क डिलीवर करता है.

 

यह भी पढ़ें