Inkhabar
  • होम
  • ऑटो
  • Vitpilen – Svartpilen: विटपिलेन 250 और स्वार्टपिलेन 401 हुईं भारत में लॉन्च, जानें क्या है खासियत

Vitpilen – Svartpilen: विटपिलेन 250 और स्वार्टपिलेन 401 हुईं भारत में लॉन्च, जानें क्या है खासियत

नई दिल्ली: हस्कवर्ना(Husqvarna) ने भारत में अपनी विटपिलेन(Vitpilen) 250 और स्वार्टपिलेन(Svartpilen) 401 को लॉन्च कर दिया, जिनकी कीमत लगभग 2.19 लाख रुपये और 2.92 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गयी है। अब पूरी तरह से अपडेटेड मॉडल का नया इंजन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, फिर से डिजाइन किया गया चेसिस और ताजा स्टाइल के साथ पेश किये गए […]

Vitpilen - Svartpilen
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2024 21:06:47 IST

नई दिल्ली: हस्कवर्ना(Husqvarna) ने भारत में अपनी विटपिलेन(Vitpilen) 250 और स्वार्टपिलेन(Svartpilen) 401 को लॉन्च कर दिया, जिनकी कीमत लगभग 2.19 लाख रुपये और 2.92 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गयी है। अब पूरी तरह से अपडेटेड मॉडल का नया इंजन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, फिर से डिजाइन किया गया चेसिस और ताजा स्टाइल के साथ पेश किये गए हैं, जो कि एक बड़े बदलाव की तरफ इशारा करता है। जहां विटपिलेन 250 एक रोडस्टर है, तो वहीं स्वार्टपिलेन एक स्क्रैम्बलर(Vitpilen – Svartpilen) बाइक है। हालांकि, दोनों बाइक्स आपस में कई एलिमेंट साझा करती हैं।

हस्कवर्ना विटपिलेन 250

हस्कवर्ना विटपिलेन 250 में एक गोल हेडलाइट, क्लिप-ऑन बार, कम बॉडीवर्क के साथ फॉरवर्ड राइडिंग पोजिशन की पेशकश करती है। इसकी सस्पेंशन ड्यूटी के लिए 43 mm यूएसडी फोर्क्स, पीछे एक मोनोशॉक है और इसमें डुअल-चैनल एबीएस, 17-इंच व्हील और 5-इंच एलसीडी इंस्ट्रूमेंट(Vitpilen – Svartpilen) कंसोल के साथ डुअल-डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं।

हस्कवर्ना विटपिलेन 250 इंजन

अगर इंजन की बात करें तो, बाइक में 249cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मौजूद है और इसमें 30 bhp की पावर और 25 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। मतलब कि इसमें KTM 250 Duke वाले समान LC4 इंजन का यूज होता है। इसमें क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस मोड,राइड-बाय-वायर जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

हस्कवर्ना स्वार्टपिलेन 401

यह एक स्क्रैम्बलर बाइक है। जिसकी डिजाइन विटपिलेन के समान ही है। यह बाइक ज्यादा सीधी बैठने की पोजिशन के लिए लंबे हैंडलबार के साथ आती है और जो कि स्पोक व्हील, नॉबी टायर और हेडलाइट के ऊपर एक छोटे वाइजर के साथ अलग दिखती है।

हस्कवर्ना स्वार्टपिलेन 401 इंजन

बता दें कि अपने 250cc सिबलिंग की तरह, स्वार्टपिलेन 401 में एडजस्टेबल 43mm USD फोर्क्स के साथ, डुअल-चैनल ABS, एक रियर मोनोशॉक, डुअल-डिस्क ब्रेक और 5-इंच TFT डिस्प्ले भी है।

इस बाइक में मौजूद 398cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन, 45 bhp की पावर और 39 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जिसको एक बाई -डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में ये विटपिलेन 250 के सामान ही है।

यह भी पढ़े: