Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • आकांक्षा दुबे ने आखिरी बार इस शख्स से की थी मुलाक़ात, वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज

आकांक्षा दुबे ने आखिरी बार इस शख्स से की थी मुलाक़ात, वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज

पटना : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च (रविवार) को वाराणसी के एक होटल में सुसाइड कर लिया है। उनकी मौत एक मिस्ट्री बनकर रह गई है। कोई नहीं जानता कि अभिनेत्री ने ये फैसला क्यों लिया। अब घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में वह होटल सोमेन्द्र […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 31, 2023 20:37:30 IST

पटना : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च (रविवार) को वाराणसी के एक होटल में सुसाइड कर लिया है। उनकी मौत एक मिस्ट्री बनकर रह गई है। कोई नहीं जानता कि अभिनेत्री ने ये फैसला क्यों लिया। अब घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में वह होटल सोमेन्द्र के बाहर एक शख्स के साथ दिखाई दे रही है।

कौन है वो शख्स ?

इस घटना से पहले आकांक्षा देर रात अपने किसी दोस्त के साथ होटल के बाहर नजर आई थीं। वीडियो में नजर आ रहा है कि होटल के बाहर एक कार आकर रूकती है और उस कार से आकांक्षा दुबे उतरती हैं। इस दौरान आकांशा ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई देती है। इसके बाद आकांक्षा के साथ वो शख्स होटल की लॉबी में जाता हुआ दिखाई देता है।

आकांक्षा दुबे की मां ने इसे हत्या करार देते हुए इसका आरोप अभिनेत्री के प्रेमी समर सिंह पर लगाया था। पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस समर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन समर सिंह फरार है।

इन म्यूजिक एलबम्स में किया काम

भोजपुरी इंडस्ट्री में आकांक्षा दूबे काफी समय से एक्टिव थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो ‘तू जवान हम लइका’ से की थी। यह एक भोजपुरी म्यूजिक एल्बम है जिसे फैंस के बीच काफी पसंद भी किया गया। इसके बाद अभिनेत्री बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई अल्बम्स में भी नज़र आईं जो काफी हिट साबित हुईं। वह भोजीवुड के हर बड़े सितारे के साथ काम कर चुकी हैं। बहरहाल भोजपुरी म्यूजिक वीडियो की क्वीन अब दुनिया से जा चुकी हैं जिनके फैंस में इस समय दुख की लहर भी साफ़ देखी जा सकती है। इसके अलावा अभिनेत्री ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। दोनों ही फिल्मों को फैंस के बीच काफी पसंद किया गया था।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार