Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • अक्षरा सिंह के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, भोलेनाथ की भक्ति ने दिया ये रिस्पॉन्स

अक्षरा सिंह के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, भोलेनाथ की भक्ति ने दिया ये रिस्पॉन्स

नई दिल्ली: सावन का महीना बस कुछ समय ही दूर है। सावन के महीने में भोलेनाथ के भक्तों में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। हाल ही में रिलीज हुए एक गाने ने भोलेनाथ के भक्तों में और ज्यादा जोश पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 17, 2024 11:46:03 IST

नई दिल्ली: सावन का महीना बस कुछ समय ही दूर है। सावन के महीने में भोलेनाथ के भक्तों में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है। हाल ही में रिलीज हुए एक गाने ने भोलेनाथ के भक्तों में और ज्यादा जोश पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भक्तिमय गाना “सुट गेरुआ कलर” रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह के फैंस की तरफ से इस गाने पर अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है।

रिलीज हुआ नया गाना

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का नाम काफी मशहूर है। अक्षरा सिंह अपनी दमदार अभिनय और बेहतरीन सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। सावन के महीने को शुरू होने से कुछ दिन पहले ही में अक्षरा सिंह का दूसरा भक्तिमय गाना “सुट गेरुआ कलर” रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह के “सुट गेरुआ कलर” गाने को सभी लोग काफी अच्छा और पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी दे रहे हैं। सबसे ज्यादा इस गाने को बोलबम श्रद्धालुओं के बीच पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। लॉन्च होते ही ये गाना तेजी से वायरल हो गया है। गाना सुनकर भोलेनाथ की भक्ति में रम सभी भक्त रम गए हैं। गाने में अक्षरा सिंह के अलावा विशाल सिंह भी नजर आ रहे हैं।

अक्षरा सिंह ने कही ये बात

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने “सुट गेरुआ कलर” गाने की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि शिवभक्तों के लिए सावन का महीना काफी शुभ माना जाता है और ये महीना शिवभक्तों के लिए खास महत्व रखता है और काफी शुभ माना जाता है। सावन के महीने में बोलबम के नारों की गूंज से सारा माहौल भक्ति में रम जाता है। अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि इस गाने के जरिए मैंने भोलेनाथ के लिए अपनी श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त करने की कोशिश की है। मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है कि सभी शिवभक्तों के साथ-साथ मेरे सभी फैंस को यह गाना पसंद आएगा। इस गाने को सुनकर शिवभक्त झूमने पर मजबूर हो रहे हैं। इस गाने को आर्यन देव और कोरियोग्राफर अशोक सम्राट ने तैयार किया है।

Also Read…

Devshayani Ekadashi 2024: आज देवशयनी एकादशी पर बन रहें ये खास संयोग, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त