Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Amrapali dubey Nirahua Funny Video: निरहुआ के सावले रंग पर आम्रपाली दुबे ने कर दिया कमेंट, मजेदार वीडियो वायरल

Amrapali dubey Nirahua Funny Video: निरहुआ के सावले रंग पर आम्रपाली दुबे ने कर दिया कमेंट, मजेदार वीडियो वायरल

Amrapali dubey Nirahua Funny Video: भोजपुरी सेंसेशन आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आम्रपाली दुबे निरहुआ के सावले रंग का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं.

amrapali dubey dinesh lal yadav video
inkhbar News
  • Last Updated: October 13, 2018 17:13:51 IST

बॉलीवुड डेस्क, मुंबई. Amrapali dubey Nirahua Funny Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रही हैं साथ भी भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी अपने अभिनय से लेकर अंदाज में समय के साथ साथ कई बदलाव लेकर आ रहे हैं. भोजपुरी फिल्मों की बेहतरीन जोड़ी में से एक आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी फिल्मी जगत में हिट मानी जाती है. ये दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं आए दिन इनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हैं. फिलहाल दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव के सावले रंग का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं. 

दरअसल इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यावद का ये एक टिक टॉक वीडियो है. आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें ऐसा पहली बार नहीं है कि आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ऐसा कोई वीडियो शेयर किया है इससे पहले भी दोनों के कई मजेदार वीडियो सामने आ चुके हैं. आम्रपाली दुबे और निरहुआ की कई फोटो भी सामने आ चुकी है जोकि उनके फैंस को काफी पसंद आती है. 

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. जिस फिल्म में  इनकी जोड़ी नजर आ जाए वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती हैं. भोजपुरी फिल्मों की ये एक डिमांडिंंग जोड़ी है. आम्रपाली दुबे के अभिनय के साथ साथ उनके डांस के भी फैंस दीवाने हैं. हाल ही में दोनों की फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे 24 घंटे के अंदर 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. 

https://www.instagram.com/p/Bo3nZ7SgQMH/?hl=en&taken-by=amarpali_dubey_

आम्रपाली कच्च कच्च खाली गाने पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल, 18 मिलियन पहुंचे व्यूज

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह की क्यूटनेस पर आ जाएगा दिल, देखिए उनका मजेदार वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=fZNaewAZC5U

 

 

 

 

Tags