Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Ardhaanari 2: भोजपुरी एक्टर यश कुमार और अवधेश मिश्रा की फिल्म ‘अर्धनारी 2’ का पोस्टर आउट

Ardhaanari 2: भोजपुरी एक्टर यश कुमार और अवधेश मिश्रा की फिल्म ‘अर्धनारी 2’ का पोस्टर आउट

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की फिल्म ‘अर्धनारी 2’ (Ardhaanari 2) का आकर्षक लुक रिलीज कर दिया गया है। अब जल्द ही यश कुमार और अवधेश मिश्रा स्टारर इृस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। लेकिन इससे पहले, फिल्म के फर्स्ट लुक ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। फिल्म में यश कुमार और अवधेश […]

Ardhaanari 2
inkhbar News
  • Last Updated: January 12, 2024 18:33:23 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की फिल्म ‘अर्धनारी 2’ (Ardhaanari 2) का आकर्षक लुक रिलीज कर दिया गया है। अब जल्द ही यश कुमार और अवधेश मिश्रा स्टारर इृस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। लेकिन इससे पहले, फिल्म के फर्स्ट लुक ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। फिल्म में यश कुमार और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

एक संजीदा फिल्म है ‘अर्धनारी 2’ – यश कुमार

रामा प्रसाद प्रॉडक्शन व चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट की फिल्म ‘अर्धनारी 2′(Ardhaanari 2) को लेकर फिल्म के अभिनेता यश कुमार का कहना है कि ‘अर्धनारी’ एक शानदार फिल्म थी, जिसकी सफलता के बाद ही इसके पार्ट 2 को बनाने का फैसला किया गया। यश कुमार ने बताया कि ‘अर्धनारी 2’ एक संजीदा फिल्म है। हालांकि, फिल्म अपने पहले पार्ट से काफी अलग होगी।

एक्टर यश कुमार ने कहा कि इस फिल्म में हर किरदार काफी महत्त्वपूर्ण है। मैंने एक बार फिर से एक अभूतपूर्व किरदार को जिया है। फिल्म की कहानी और डायलॉग काफी शानदार हैं और दर्शकों को फिल्म का लुक भी यकीनन पसंद आएगा। एक्टर यश कुमार ने ये भी कहा कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। हम आग्रह करते हैं कि जब फिल्म रिलीज़ हो, तब उसे अपने परिवार के साथ देखने जरुर जाएं।

ये भी पढ़ें –खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती का पहला गाना ‘राम जी की जय, हनुमान जी की जय’ रिलीज

Enterr10 Rangeela पर रिलीज़ होगा ट्रेलर

फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह और चंद्रेश मेहता हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन राज किशोर प्रसाद यानी राजू ने किया और इसकी कहानी यश कुमार और एस.के. चौहान की है। स्क्रिप्ट और डायलॉग एस. के. चौहान के हैं और संगीतकार मुन्ना दुबे ने दिया है। फिल्म के गीतकार प्यारेलाल यादव, शेखर मधुर, मुन्ना दुबे हैं। जानकारी के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर Enterr10 Rangeela पर रिलीज किया जाएगा।