Inkhabar

शिल्पी राज ने तस्वीरों से दिखाया अपना बचपन , लोगों ने कहा ‘शो क्यूट ‘

पटना : भोजपुरी जगत में आज शिल्पी राज कम उम्र में ही अपना नाम बना चुकी हैं। उनके गाने म्यूजिक इंडस्ट्री में टॉप लिस्ट में शामिल हैं। फैंस को भी उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। गानों के अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ अपने […]

shilpi childhood photo
inkhbar News
  • Last Updated: June 5, 2022 23:34:06 IST

पटना : भोजपुरी जगत में आज शिल्पी राज कम उम्र में ही अपना नाम बना चुकी हैं। उनके गाने म्यूजिक इंडस्ट्री में टॉप लिस्ट में शामिल हैं। फैंस को भी उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। गानों के अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ अपने खुद के वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपनी एक और ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसमें आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। सिंगर ने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है।

शिल्पी राज ने अपनी अनसीन फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।वीडियो में सिंगर के चेहरे पर मासूमियत झलक रही है। साथ ही अभिनेत्री बॉय कट हेयर स्टाइल और आंखों में काजल लगाए हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनके माथे पर काला टीका भी लगा है। शिल्पी की ये फोटो काफी पुरानी है और इसमें उन्हें पहचान पाना भी बहुत मुश्किल है। तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट में है साथ ही पुरानी फोटो होने के कारण ये थोड़ी गंदी सी भी लग रही है। हालांकि, सिंगर का चेहरा साफ तौर से दिख रहा हैं। फोटो को शेयर करने के साथ ही शिल्पी राज ने लिखा, ‘क्या ये शिल्पी राज है’ इस पर लोगो ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

 

 

तस्वीर को देख यूजर कमेंट कर लिखते हैं

एक यूजर लिखता है ‘ये तो शिल्पी राज हैं। इन्हे खुद भी नहीं पता रहा होगा कि एक दि ये भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल मचा देंगी’. दूसरे ने लिखा, ‘शिल्पी दीदी आप बहुत क्यूट लग रही हो.’ तीसरे ने मजे लेते हुए लिखा, ‘नहीं शिल्पी का भूत। इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कितनी प्यारी लग रही है। इसी तरह से शिल्पी राज की फोटो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। उनकी फोटो को करीब पांच हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

 

यह भी पढ़े-

KK की मौत पर बड़ा खुलासा: 2500 की क्षमता वाले हॉल में जुटे 5000 लोग, भीड़ हटाने के लिए छोड़ी गई गैस