Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Bhojpuri Cinema : Valentine’s Day पर Khesari Lal के साथ Akshara  Singh जमकर करेंगी रोमांस, गाने का प्रोमो हुआ रिलीज, तुरंत देखें..

Bhojpuri Cinema : Valentine’s Day पर Khesari Lal के साथ Akshara  Singh जमकर करेंगी रोमांस, गाने का प्रोमो हुआ रिलीज, तुरंत देखें..

नई दिल्ली : New Delhi  भोजपुरिया स्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) और फैशन आइकन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी ‘पानी पानी’ (Paani Paani) वाले सॉग के बाद एक बार फिर आग लगाने जा रही है. इन दोनो ने इस गाने में कोहराम मचा दिया था. ऐसे में इनकी जोड़ी फिर कुछ बड़ा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 2, 2022 14:49:20 IST

नई दिल्ली : New Delhi 

भोजपुरिया स्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) और फैशन आइकन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी ‘पानी पानी’ (Paani Paani) वाले सॉग के बाद एक बार फिर आग लगाने जा रही है. इन दोनो ने इस गाने में कोहराम मचा दिया था. ऐसे में इनकी जोड़ी फिर कुछ बड़ा करने जा रही है. इस बार ये वैलेंटाइन्स डे (Valentine’s Day 2022) के मौके पर अपना बेहद रोमैंटिंक सांग रिलीज करने जा रहे हैं. इस गाने का प्रोमो भी अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया है.

प्रोमो शेयर अक्षरा बोलीं क्या आप भी तैयार हैं

अक्षरा सिंह ने प्रोमो के जरिए अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की झलक दिखाई है. इसमें दोनों ही रोमांस में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. उनकी रोमांटिक जोड़ी इतनी जबरदस्त है कि वीडियो को देखकर आप भी प्यार में डूब जाएंगे. इस गाने को प्रोमो शेयर करने के साथ ही अक्षरा ने लिखा, ‘valentine’s Day special song क्या आप सभी तैयार हैं?’  अक्षरा Akshara Singh को इस प्रोमो शेयर करने की देरी भर थी. कि फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी और चाहने वाले तारीफ करने में जुट गए.

रोमैंस देखकर फैंस हुए पागल

प्रोमो में खेसारी और अक्षरा Akshara Singh  की रोमांटिक कैमिस्ट्री को देखकर फैंस पागल हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी इंडस्ट्री में.’  ‘फिर से एक बवाल होगा दूसरे ने लिखा, ‘तहलका मचने वाला है.’ तीसरे ने लिखा, ‘इंतजार है और जरूरी बा.’ इसी तरह से लोग उनके वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. उनके इस वीडियो के रिलीज होने के बाद से खबर लिखे जाने तक दो लाख लाइक्स मिल चुके थे. और फैंस को इस वैलेंटाइन्स डे के फुल सॉग का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें 

Bhojpuri Cinema: निरहुआ के जन्मदिन पर भोजपुरी की तमाम एक्ट्रेसेस ने लगाया बधाइयों का तांता, जानें किसने क्या विश किया..