Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Bhojpuri News: माही श्रीवास्तव को देसी लुक में देख फैंस हुए घायल, बोली- भोजन से वजन बढ़े

Bhojpuri News: माही श्रीवास्तव को देसी लुक में देख फैंस हुए घायल, बोली- भोजन से वजन बढ़े

नई दिल्ली। भोजपुरी अदाकारा माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) इन दिनों अपने भोजपुरी म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। माही श्रीवास्तव के देसी अंदाज को उनके फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में माही, सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष 2’ में अपना जलवा बिखेरती नजर आई थी। जिसके बाद हर तरफ जगह उनकी […]

Mahi Srivastava's desi look
inkhbar News
  • Last Updated: December 28, 2023 20:44:31 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी अदाकारा माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) इन दिनों अपने भोजपुरी म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। माही श्रीवास्तव के देसी अंदाज को उनके फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में माही, सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष 2’ में अपना जलवा बिखेरती नजर आई थी। जिसके बाद हर तरफ जगह उनकी जमकर तारीफ हुई। अब एक बार फिर से वो अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए धमाल मचा रही हैं।

देसी अंदाज में जीता फैंस का दिल

बता दें कि माही श्रीवास्तव ये वीडियो सांग यूट्यूब पर काफी ज्यादा तेजी से देखा जा रहा है। इस गाने में माही देसी अंदाज में नजर आई हैं। साथ ही वो अपने इस देसी लुक से फैन्स का दिल भी जीत रही हैं। म्यूजिक वीडियो ‘भोजन से वजन बढ़े’ में वो साड़ी पहनकर गजब ढा रही हैं। इस गाने में भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है। इससे पहले भी शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव की जोड़ी के एक साथ कई हिट गाने दे चुकी है।

फैंस को पसंद आ रहा ‘भोजन से वजन बढ़े’

दरअसल, भोजपुरी गाना ‘भोजन से वजन बढ़े’ का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर 26 दिसंबर, 2023 को अपलोड किया गया। इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और इसे आशुतोष तिवारी ने लिखा है। वहीं इसका संगीत, प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाना यूट्यूब पर लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।