Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • भोजपुरी गाना संतोष पागल बना इंटरनेट सेंसेशन, 66 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार

भोजपुरी गाना संतोष पागल बना इंटरनेट सेंसेशन, 66 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार

भोजपुरी म्यूजिक की खासियत है कि दमदार म्यूजिक और अनोखे बोल से यह लिस्टनर्स के दिलों में तुरंत जगह बना लेता है। ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में रिलीज हुए भोजपुरी गाने 'संतोष पागल' के साथ। 'संतोष पागल, जिसे 'आदिशक्ति फिल्म्स' के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, अपनी मजेदार लिरिक्स और अपने अंदाज के लिए मशहूर हो गया है।

ankush raja Bhojpuri gana Santosh pagal
inkhbar News
  • Last Updated: December 6, 2024 23:59:13 IST

पटना: भोजपुरी म्यूजिक की खासियत है कि दमदार म्यूजिक और अनोखे बोल से यह लिस्टनर्स के दिलों में तुरंत जगह बना लेता है। ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में रिलीज हुए भोजपुरी गाने ‘संतोष पागल’ के साथ। गाने की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि तीन महीने के भीतर ही इसने यूट्यूब पर 66 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

पॉपुलर सिंगर अंकुश राजा

‘संतोष पागल, जिसे ‘आदिशक्ति फिल्म्स’ के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, अपनी मजेदार लिरिक्स और अपने अंदाज के लिए मशहूर हो गया है। गाने के फनी बोल और म्यूजिक वीडियो दर्शकों खूब पसंद आ रहे हैं, जिस कारण लोग इसे बार-बार सुन रहे है। इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर अंकुश राजा और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक श्याम सुंदर ने तैयार किया है। म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट करने का काम सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है।

मूड को करता है लाइट

गाने में अभिनेता अंकुश राजा और अभिनेत्री अनीशा पांडे की केमिस्ट्री ने इसे और भी दिलचस्प बना दिया है। गाने की मस्ती भरी धुन और मजाकिया बोल लोगों को न केवल गुदगुदाते हैं, बल्कि उनके मूड को भी लाइट कर देते हैं। इसके साथ यह गाना इस बात का सबूत है कि भोजपुरी म्यूजिक अपनी यूनिक स्टाइल और मजेदार अंदाज़ से लिस्टनर्स को लगातार आकर्षित कर रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत के इंडियाज गॉट लेटेंट शो की पाकिस्तान ने की नकल, यूजर्स बोले प्राइज मिलेगी में 1 किलो