Inkhabar
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • Bhojpuri Stars In Bogg Boss: बिग बॉस में आकर बदली इन सितारों की किस्मत, आज जी रहे हैं लग्जरी लाइफ

Bhojpuri Stars In Bogg Boss: बिग बॉस में आकर बदली इन सितारों की किस्मत, आज जी रहे हैं लग्जरी लाइफ

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री ने आज के समय में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। यही नहीं भोजपुरी के कई सुपरस्टार हैं जिनकी पॉपुलेरिटी बॉलीवुड सेलेब्स से बिल्कुल भी कम नहीं है। ऐसे में कई सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिनकी किस्मत चमकाने में बिग बॉस(Bhojpuri Stars In Bogg Boss) का काफी बड़ा रोल […]

Bhojpuri Stars In Bogg Boss
inkhbar News
  • Last Updated: February 12, 2024 19:51:03 IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री ने आज के समय में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। यही नहीं भोजपुरी के कई सुपरस्टार हैं जिनकी पॉपुलेरिटी बॉलीवुड सेलेब्स से बिल्कुल भी कम नहीं है। ऐसे में कई सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिनकी किस्मत चमकाने में बिग बॉस(Bhojpuri Stars In Bogg Boss) का काफी बड़ा रोल रहा है। बता दें कि सलमान खान के इस रियलिटी शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारे भाग ले चुके हैं, जिनकी किस्मत रातों-रात चमक उठी। आइए जानते हैं इन पॉपुलर सितारों(Bhojpuri Stars In Bogg Boss) के बारे में।

रवि किशन

भोजपूरी सिनेमा के सुपरस्‍टार और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। रवि किशन, बिग बॉस शो के पहले सीज़न में नजर आए थे, इसमें वो दूसरे रनर अप रहे।

मनोज तिवारी

भोजपुरी के जाने-माने स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), बिग बॉस के चौथे सीजन में दिखाई दिए थे। भले ही उन्होंने शो की ट्रॉफी ना जीती हो, लेकिन उन्हें इस शो से खासी पॉपुलैरिटी मिली थी। शो के दौरान उनका और डॉली बिंद्रा का झगड़ा लाइमलाइट में रहा।

संभावना सेठ

इसके अलावा बिग बॉस के दूसरे सीजन में संभावना सेठ(Bhojpuri Stars In Bogg Boss) ने एंट्री की थी। जिसमें उन्होंने शो में खूब धमाल मचाया। ऐसा माना जाता है कि इस शो से बाहर आने के बाद संभावना सेठ की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

मोनालिसा

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालीसा (Monalisa ) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा के लिए सलमान खान का यह शो तो लाइफ चेंजिग एक्सपीरिंस की तरह रहा। वो बिग बॉस के 10वें सीज़न में नजर आई थी। मोनालिसा शो की पहली ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जिन्हें घर में ही अपना हमसफर मिला और इसी घर में उन्होंने सात फेरे लिए थे।

विक्रांत सिंह

एक्टर विक्रांत सिंह भी बिग बॉस के सीज़न 10 में दिखाई दिए थे। बिग बॉस के घर में उनका सफर भी बेहद खास रहा। यहां विक्रांत सिंह भी मोनालिसा के साथ खूब लाइमलाइट में रहे। इसी शो के दौरान दोनों ने शादी भी की।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह भी इस पॉपुलर रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में दिखी थी। इस दौरान वो अपनी दमदार पर्सनालिटी की वजह से सुर्खियों में बनी रही। शो से बाहर के बाद अक्षरा को काफी पॉपुलैरिटी मिली।

खेसारी लाल यादव

‘बिग बॉस 13’ अब तक के सबसे चर्चित सीज़न्स में से एक था। इस सीज़न में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, भी नजर आए थे। शो से बाहर निकलने के बाद उन्हें खूब सफलता मिली।

दिनेश लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। शो से निकलने के बाद निरहुआ की डिमांड काफी बढ़ गई। आज की तारीख में वो एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ भाजपा सांसद भी हैं।

ये भी पढ़ें- Pawan Singh ने दिया अक्षरा सिंह के आरोपों का जवाब, कहा- जब लोगों को मेरी जरूरत होती है तो…